Tuesday, July, 14,2026

गो माता हमारी संस्कृति और जीवन का आधारः भजनलाल

जयपुर: गोपाष्टमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को प्रदेशवासियों से गो सेवा और संरक्षण के लिए समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गो माता का हमारी सनातन संस्कृति में पूजनीय स्थान है। गो पूजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि पर्यावरण, अर्थव्यवस्था और जीवन के प्रति आभार व्यक्त करने का माध्यम है। सीएम ने कहा कि गो माता हमारा गौरव और ग्रामीण जीवन का आधार हैं। सीएम मांग्यावास स्थित सदगुरु टेऊंराम गोशाला और रेनवाल की जोतड़ा गोशाला में आयोजित गोपाष्टमी महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने सपत्नीक गो पूजन कर गायों को गुड़-चारा खिलाया और संतों का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि गो उत्पाद पोषण से भरपूर हैं और पंचगव्य के औषधीय गुण सर्वविदित हैं। उन्होंने कहा कि सरकार गो संवर्धन और गोशालाओं के उन्नयन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। वर्तमान में राज्य की प्रत्येक पंजीकृत गोशाला को प्रति गाय 50 रुपए प्रतिदिन और बछड़ों के लिए 25 रुपए प्रतिदिन सहायता दी जा रही है। साथ ही बैलों से खेती करने वाले किसानों को 30 हजार रुपए प्रतिवर्ष अनुदान दिया जा रहा है।

गो माता के संरक्षण में संत-महंतों का योगदान अनुकरणीय है। सीएम ने जनता से आग्रह किया कि वे गोशालाओं से जुड़कर इस सेवा में भाग लें। उन्होंने संत-महात्माओं द्वारा गो सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के भाव को समाज के लिए प्रेरणा बताया। गोपाष्टमी पर सीएम सबसे पहले सदगुरु टेऊंराम गोशाला पहुंचे, जहां उन्होंने स्वामी भगतप्रकाश महाराज का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने जोतड़ा गोशाला में भी पूजा-अर्चना की और आमजन से संवाद किया। परिसर स्थित शिव मंदिर में उन्होंने भजन-कीर्तन में भाग लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गो सेवक और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

सीएम निवास पर किया गो पूजन

मुख्यमंत्री निवास पर भी सीएम ने सपत्नीक गो पूजन किया और प्रदेश के कल्याण व सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने गो माता को पुष्प अर्पित कर तिलक लगाया और गुड़ खिलाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गोपाष्टमी हमारी संस्कृति की अमर धरोहर है और गो माता के प्रति आदर, सेवा और संरक्षण का प्रतीक है। उन्होंने आमजन से पर्यावरण संरक्षण और गौ सेवा को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery