Wednesday, November, 05,2025

'प्रदेश के विकास में आमजन निभाए सक्रिय भूमिका'

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को अपने निवास पर दीपावली मिलन कार्यक्रम में लोगों से मुलाकात की। उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने साधु-संतों से भी बातचीत की। सीएम भजनलाल ने कहा कि जनसेवा सरकार की पहली प्राथमिकता है। इसके लिए जन समस्याओं का तेजी से समाधान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के विकास के लिए विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से कार्य हो रहे हैं, ताकि राजस्थान प्रगति के नए रास्ते बनाए। मुख्यमंत्री ने आमजन से प्रदेश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील भी की। इस मौके पर सांगानेर सहित कई क्षेत्रों के लोग शामिल हुए।

राष्ट्रीय पोषण माह-2025 में राजस्थान दूसरे स्थान पर

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राष्ट्रीय पोषण माह-2025 में देशभर में राजस्थान को दूसरा स्थान मिलने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सभी के सामूहिक प्रयासों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की मेहनत और राज्य सरकार की नीतियों का नतीजा है। यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार स्वस्थ राजस्थान के लिए काम कर रही है। पोषण माह-2025 में जागरूकता, सामुदायिक भागीदारी, घर-घर भ्रमण, पौष्टिक भोजन वितरण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य परामर्श जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा सहयोगियों और स्थानीय संगठनों के योगदान की सराहना की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery