Sunday, April, 05,2026

जयपुर को बनाया जाएगा स्मार्ट मैनेजमेंट आधारित मॉडल सिटी

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में विकास कार्यों में देरी पर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी परियोजना में देरी होने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। शनिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में उन्होंने कहा कि समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य ही सरकार की प्राथमिकता है।
जयपुर को स्मार्ट मैनेजमेंट मुख्यमंत्री ने राजधानी और उन्नत तकनीक के आधार पर मॉडल सिटी के रूप में विकसित करने की योजना पर जोर दिया। उन्होंने स्वायत्त शासन विभाग को अपशिष्ट प्रबंधन के लिए एकीकृत कंट्रोल रूम मॉडल को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए।

ग्रामीण युवाओं को मिलेगा बड़ा सहारा

बैठक में 'अटल ज्ञान केन्द्रों को आधुनिक लाइब्रेरी के रूप में विकसित करने का भी निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों में ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे युवाओं का शहरों की ओर पलायन रुकेगा। इन केन्द्रों पर डिजिटल संसाधन, ई-मित्र सेवाएं, ऑनलाइन क्लासेस और उपयोगी अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने 19 मार्च से चल रहे 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' की प्रगति रिपोर्ट तैयार करने और उसकी नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। 'अमृत 2.0' योजना के तहत सीवरेज कार्यों को समय सीमा में पूरा करने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देरी से लागत बढ़ती है और जनता को परेशानी होती है। उन्होंने मानसून से पहले सड़कों की मरम्मत पूरी करने, स्ट्रीट लाइट्स लगाने और अन्य शहरी सुविधाओं में तेजी लाने को कहा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery