Saturday, August, 29,2026

चश्मा बदल सकते हैं, नकारात्मक नजरिया नहीं: सीएम भजनलाल

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विकास संबंधी सवालों पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि राजस्थान में हो रहे विकास कार्य उन्हें इसलिए दिखाई नहीं दे रहे हैं, क्योंकि उनकी दृष्टि सकारात्मक नहीं है। उन्होंने कहा, आंखों पर चश्मा लगाया और बदला जा सकता है, लेकिन नकारात्मक दृष्टि को नहीं बदला जा सकता।

ओटीएस ग्राउंड, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में पहले दिल्ली हाईकमान के सामने दो नेता नंबर एक बनने की होड़ में थे, लेकिन अब चार नेता नंबर एक बनने की दौड़ में शामिल हैं। आने वाले समय में राजस्थान की जनता कांग्रेस की स्वार्थ की राजनीति, तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार का जवाब देगी। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, विधि कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, सांसद मंजू शर्मा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

पेपर लीक से युवाओं को किया परेशान

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान प्रदेश के युवा पेपर लीक की घटनाओं से परेशान रहे। भाजपा सरकार युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार के समय की गई घोषणाओं में 60 से 70 प्रतिशत से अधिक धरातल पर नहीं उतर सकी, जबकि उनकी सरकार प्रत्येक घोषणा को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में राम जल सेतु लिंक परियोजना और यमुना जल समझौते सहित कई बड़ी परियोजनाओं पर काम आगे बढ़ा है। किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराई जा रही है और 1 लाख 89 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। किसान सम्मान निधि के माध्यम से भी किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा रहा है।

विकास कार्यों की सौगातः मुख्यमंत्री ने एचसीएम रीपा में आयोजित कार्यक्रम में करीब 3,500 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। साथ ही 71 पीएम ई-बसों को हरी झंडी दिखाई। इनमें जयपुर और भीलवाड़ा की 24 बसें जयपुर से तथा अलवर, अजमेर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर की 47 बसें वर्चुअल माध्यम से रवाना की गई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery