Monday, March, 23,2026

खनन में नई संभावनाओं की तलाश कर नवाचार अपनाएं

जयपुर: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने अपने उदयपुर दौरे के दौरान शनिवार को पंचवटी स्थित राजस्थान स्टेट माइंस एंड मिनरल्स लिमिटेड (आरएसएमएमएल) मुख्यालय का निरीक्षण किया। इस अवसर पर संस्थान के प्रबंध निदेशक पी. रमेश, एजीएम दीपक मेहता, वित्तीय सलाहकार भारती राज सहित अन्य अधिकारियों ने मुख्य सचिव का स्वागत किया। सीएस ने आरएसएमएमएल की विभिन्न गतिविधियों, प्रशासनिक प्रतिवेदन और कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी ली। प्रबंध निदेशक पी. रमेश ने भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से प्रस्तुतीकरण दिया। साथ ही खान एवं भू-विज्ञान विभाग के निदेशक महावीर प्रसाद मीणा ने विभाग के प्रशासनिक प्रतिवेदन की जानकारी साझा की। बैठक में मुख्य सचिव ने खनन क्षेत्र में सुधारों की संभावनाओं पर मंथन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खनन सेक्टर में नई नीतिगत पहल और सुधारों की पहचान कर ठोस रोडमैप तैयार किया जाए, जिससे राजस्व अर्जन में और वृद्धि सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने अधिकारियों को नई संभावनाओं की तलाश करते हुए नवाचार अपनाने पर भी जोर दिया।

भारतीय प्रबंध संस्थान का निरीक्षण

मुख्य सचिव ने बलीचा स्थित भारतीय प्रबंध संस्थान उदयपुर का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने अकादमिक सदस्यों एवं शैक्षणिक स्टाफ के साथ संवाद कर संस्थान की गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी ली। मुख्य सचिव ने फतेहसागर झील के मध्य स्थित नेहरू उद्यान का अवलोकन किया। उदयपुर की प्राकृतिक सुंदरता देखकर वे अभिभूत हो उठे। उन्होंने पर्यटन विकास को लेकर चल रहे प्रोजेक्ट्स की जानकारी ली। इस दौरान संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, जिला कलेक्टर नमित मेहता, यूडीए आयुक्त राहुल जैन, एडीएम प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़, निदेशक अभियांत्रिकी संजीव शर्मा आदि भी मौजूद थे।

निंबाहेड़ा उपखंड का दौरा

मुख्य सचिव शनिवार को चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा उपखंड कार्यालय पहुंचे। निबाहेड़ा आने पर उनके पूर्व सहकर्मियों, राज्य कर्मियों और सहयोगियों ने साफा पहनाकर और माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य सचिव ने कहा कि 35 वर्ष पूर्व उन्होंने निंबाहेड़ा में उपखंड अधिकारी के
रूप में अपनी राजकीय सेवा की शुरुआत की थी। उन्होंने पुराने कार्यकाल की स्मृतियों को साझा करते हुए क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाओं और वर्तमान समय के विकास कार्यों की तुलना की। मुख्य सचिव ने चित्तौड़गढ़ स्थित सांवलिया सेठ मंदिर पहुंचकर दर्शन किए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery