Thursday, January, 29,2026

शोध आधारित खेती से बढ़ेगी किसानों की आय: श्रीनिवास

जयपुर: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने बुधवार को राज्य कृषि अनुसंधान संस्थान (आरएआरआई), दुर्गापुरा का दौरा कर संस्थान की अनुसंधान गतिविधियों, नवाचारों तथा किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की कृषि आधारित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से प्रदेश के किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हो रही है।

नवाचार, आधुनिक तकनीक और शोध आधारित खेती के माध्यम से राजस्थान की कृषि निरंतर सशक्त हो रही है। मुख्य सचिव ने अनुसंधान संस्थानों द्वारा विकसित उन्नत किस्मों, आधुनिक कृषि तकनीकों और जल संरक्षण आधारित प्रयोगों को किसानों तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस दौरान वी. श्रीनिवास ने आरएआरआई परिसर में संचालित विभिन्न शोध परियोजनाओं, प्रयोगशालाओं एवं फील्ड ट्रायल का निरीक्षण किया। उन्होंने वैज्ञानिकों से संवाद करते हुए अनुसंधान के परिणामों को किसानों की आय वृद्धि से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को देखते हुए कम पानी में अधिक उत्पादन देने वाली फसलों तथा टिकाऊ कृषि पद्धतियों पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को तकनीक, प्रशिक्षण और बाजार से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है। कृषि अनुसंधान संस्थानों की भूमिका इसमें अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहीं से किसानों के लिए व्यवहारिक और लाभकारी समाधान निकलते हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery