Wednesday, November, 05,2025

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ डाला छठ महापर्व

जयपुर: हल्की बारिश और घने बादलों के बीच मंगलवार सुबह जयपुर के करीब 200 घाटों पर व्रतियों ने उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। इसी के साथ डाला छठ महापर्व पूर्ण हुआ। हालांकि सूरज बादलों में छिपा रहा। आमेर, गलता तीर्थ, प्रताप नगर, विद्याधर नगर और कानोता बांध जैसे प्रमुख घाटों पर महिलाएं पारंपरिक वस्त्र पहनकर जल में खड़ी हुई थी और हाथों में सूप, ठेकुआ, फल और नारियल लेकर छठी मैया से अपने परिवार की खुशहाली और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। बिहार समाज संगठन के सुरेश पंडित ने बताया कि मौसम का साथ नहीं देने के बावजूद लोगों की आस्था कम नहीं हुई। व्रतियों ने जल में खड़े होकर पारंपरिक गीत गाए और कुछ जगहों पर दीपक जलाकर सूर्य की पूजा की। रामायण और द्वापर युग की कथाओं में भी छठ पूजा का उल्लेख मिलता है, जो इसकी ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता को दर्शाता है। राजस्थान मैथिली परिषद के अध्यक्ष दिलीप कुमार झा ने बताया कि करीब 50 से अधिक जगहों पर करीब 2 लाख से श्रद्धालु सवेरे अर्घ्य देने के लिए घाटों, तालाबों और कृत्रिम जलाशयों पर पहुंचे। 

गोविंद देवजी में आज होगा गोमाता का पंचामृत अभिषेक

कार्तिक माह की शुक्ल अष्टमी पर गुरुवार को गोपाष्टमी मनाई जाएगी। शहर की गोशालाओं और मंदिरों में गोमाता का पूजन होगा। आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर में चांदी की गोमाता का पंचामृत अभिषेक कर पूजा की जाएगी। गाय के खुरों का अभिषेक और आरती भी होगी। ज्योतिषाचार्य डॉ. महेंद्र मिश्रा के अनुसार, हिंदू संस्कृति में गाय का विशेष स्थान है और गोवर्धन पर्वत धारण के समय से अष्टमी को गोपाष्टमी मनाया जाता है। सांगानेर की श्री पिंजरापोल, दुर्गापुरा, हिंगोनिया और अन्य गोशालाओं में सुबह प्रभातफेरी, हरिनाम संकीर्तन, गौसेवा और शाम को भव्य गो मेला, भजन संध्या व प्रसादी वितरण का आयोजन होगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery