Monday, June, 15,2026

छात्राओं ने फिर मारी बाजी अजमेर रीजन 11वें स्थान पर

जयपुर: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बुधवार को 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया। इस वर्ष देशभर में 85 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, हालांकि पिछले साल की तुलना में पास प्रतिशत में तीन प्रतिशत से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया। देशभर में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.86 प्रतिशत जबकि लड़कों का 82.13 प्रतिशत रहा। ट्रांसजेंडर श्रेणी के विद्यार्थियों का परिणाम शत-प्रतिशत दर्ज किया गया। सीबीएसई के अनुसार 94,028 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए, जबकि 17,113 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।

वहीं 'कंपार्टमेंट' श्रेणी में आने वाले विद्यार्थियों की संख्या बढ़कर 1.63 लाख से अधिक हो गई है। इस बार पहली बार 12वीं परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरी तरह ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) के जरिए किया गया और 52 दिनों में परिणाम घोषित किए गए। सीबीएसई के 22 रीजन में त्रिवेंद्रम सबसे आगे रहा, जबकि अजमेर रीजन 86.78 प्रतिशत परिणाम के साथ 11वें स्थान पर रहा। अजमेर रीजन में छात्राओं का परिणाम 90.14 प्रतिशत और छात्रों का 84.26 प्रतिशत दर्ज किया गया। अजमेर रीजन से इस वर्ष कुल 88,536 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 88,118 परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 50,354 छात्र और 37,764 छात्राएं थीं। परीक्षा परिणाम में 42,427 छात्र और 34,041 छात्राएं उत्तीर्ण हुईं। हालांकि इस बार अजमेर रीजन का परिणाम पिछले वर्ष की तुलना में कम रहा। वर्ष 2025 में यहां का रिजल्ट 90.40 प्रतिशत था, जो इस बार घटकर 86.78 प्रतिशत पर पहुंच गया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery