Monday, June, 15,2026

चेहरों पर खिली सफलता की मुस्कान आंखों में भविष्य के सपनों की उड़ान

जयपुर: सीबीएसई 10वीं और 12वीं के नतीजों में इस बार जयपुर के छात्रों ने एक बार फिर अपनी मेहनत और लगन से सफलता की नई मिसाल पेश की। छात्रों के चेहरे सफलता की चमक से खिले नजर आए, वहीं परिजनों और शिक्षकों ने उन्हें दिल खोलकर आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं। इस वर्ष जयपुर से 1.30 लाख स्टूडेंट्स ने 12वीं और 1.40 लाख स्टूडेंट्स ने 10वीं की परीक्षा दी थी। 12वीं कक्षा में देबांशी शेखावत ने 99.8% अंक प्राप्त कर जयपुर टॉप किया। देबांशी को चार विषयों में शत-प्रतिशत अंक मिले हैं। देबांशी के पिता एडीजे लोकेंद्र सिंह शेखावत हैं और उनकी बेटी भी उन्हीं की तरह लॉ की पढ़ाई कर न्याय क्षेत्र में कॅरिअर बनाना चाहती है। देबांशी के अलावा अनुष्का और यशस्वी ने भी 99% अंक प्राप्त कर टॉपर्स की सूची में स्थान बनाया।

तीनों स्ट्रीम्स में शानदार प्रदर्शन

साइंस, कॉमर्स और ह्यूमेनिटीज- तीनों ही स्ट्रीम्स में जयपुर के होनहारों ने शानदार प्रदर्शन किया। कॉमर्स स्टीम के पार्थ गुप्ता ने 95.2% अंक प्राप्त किए। उन्होंने बताया कि परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्होंने टोल और सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। अब वे बीए एलएलबी करना चाहते हैं। ह्यूमैनिटीज स्टूडेंट चिराग शर्मा ने 96.5% अंक हासिल किए। उनका लक्ष्य बीबीए और फिर एमबीए करना है। आशिता जैन ने 97.6% अंक प्राप्त किए और बताया कि वे यूपीएससी की तैयारी करते हुए साइकोलॉजी में बीए करेंगी। भविष्य में शिक्षा क्षेत्र में सुधार और गरीब बच्चों के लिए मुफ्त सुविधाएं उनका लक्ष्य है। इसी स्कोर के साथ काव्या शर्मा ने भी 97.6% अंक प्राप्त किए हैं। वे सीयूईटी एग्जाम की तैयारी करेंगी। माहेश्वरी पब्लिक स्कूल हाथोज की ब्रजेश्वरी कट्टा ने 12वीं कॉमर्स में 96.6% अंक लाकर स्कूल और पैरेंट्स का नाम रोशन किया। जयश्री पेड़ीवाल ग्लोबल स्कूल की छात्रा आर्या सिंह ने कड़ी मेहनत करते हुए 10वीं में 95.4% अंक प्राप्त किए।

प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती है आर्या

चौमूं निवासी आर्या शर्मा ने 12वीं कक्षा में 98.20% अंक प्राप्त किए हैं। सेंट एन्सलम स्कूल की छात्रा आर्यों ने अपनी इस शानदार उपलब्धि का श्रेय माता-पिता, दादा-दादी, परिजनों और गुरुजनों को दिया है। आर्यों की माता रमा शर्मा ने बताया कि उनकी बेटी शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही है और रोजाना 8 से 10 घंटे नियमित अध्ययन करती थी। बता दें कि आर्या ने राजनीति विज्ञान विषय में 100 में से 100 अंक, इतिहास और भूगोल में 100 में से 99 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। आर्या ने बताया कि वह आगे चलकर प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती है और देश की सेवा करना उसका सपना है।

सीए बनना चाहती है खुशबू

सीबीएसई 12वीं (कॉमर्स) परीक्षा में डीसीएस इंटरनेशनल स्कूल, रातलिया, सांगानेर की छात्रा खुशबू शर्मा ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जयपुर जिले व विद्यालय का नाम रोशन किया। खुशबू शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय की प्रधानाचार्य सोनम सिंह, माता-पिता और गुरुजनों को दिया। उन्होंने बताया- 'प्रधानाचार्यं सौनम सिंह मुझे समय-समय पर मार्गदर्शन देती रही, जिससे मुझे प्रेरणा मिली। मैंने नियमित रूप से 5 से 6 घंटे पढ़ाई की और अब मेरा सपना है कि मैं एक सफल सीए बनूं।' विद्यालय प्रशासन ने खुशबू की सफलता पर बधाई दी और उज्वल भविष्य की कामना की।

एमबीए-सीए की ओर रुझान

भव्या गर्ग (96.2%) और तनीषा सोनी (96%) ने क्रमश एमबीए और सीए बनने की इच्छा जताई। तनीषा ने कहा कि भले ही एआई का दौर हो, लेकिन भारत में सीए की डिमांड आज भी बनी हुई है। अवतिका सौनी (95%) ने बताया कि वे यूपीएससी की तैयारी कर आईएफएस बनना चाहती है। उन्होंने कहा कि यदि वे वर्तमान में आईएफएस होती तो भारत-पाक तनाव जैसे मामलों पर तत्काल और प्रभावी निर्णय लिए जा सकते थे। सेंट एंजेला सोफिया स्कूल की कशिका गुप्ता ने 12वीं कला में 97.4% अंक प्राप्त किए।

10वीं में भी दिखा जलवा

सीबीएसई 10 वीं में भी जयपुर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। ऋषि सांखला ने 98.2% तथा कनक अग्रवाल ने 97.4%, अनमोल बेनीवाल, पायल खंडेलवाल और दिव्यम ढोलकिया ने 97.2% अंक प्राप्त किए। सुबोध स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. संजय पाराशर ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी।

पापा मेरी प्रेरणा रहे

सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में असाधारण प्रदर्शन करते हुए पूरे राजस्थान में टॉप करने वाली देबांशी का कहना है कि उसके पापा उसकी प्रेरणा रहे। देबांशी राजस्थान न्यायिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एडीजे लोकेंद्र सिंह शेखावत की पुत्री हैं। दिलचस्प बात यह है कि उनके पिता लोकेंद्र सिंह शेखावत ने भी एडीजे परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। हाल ही में उनका स्थानांतरण बीकानेर से जयपुर स्थित राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में हुआ है। जयपुर के प्रतिष्ठित विथाश्रम स्कूल में अध्ययनरत रहीं देवांशी ने अपनी सफलता का श्रेय सतत मेहनत, समय प्रबंधन और माता-पिता के सहयोग को दिया। देबांशी की माता सुमन शेखावत ने कहा कि हर मां-बाप की यह जिम्मेदारी बनती है कि वे अपने बच्चों के सपनों को पूरा करने में हरसंभव मदद करें। हमने देबांशी को सिर्फ सपोर्ट किया, मेहनत तो उसने खुद की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery