Thursday, January, 29,2026

भाजपा मुख्यालय में आज से फिर कार्यकर्ता सुनवाई

जयपुर: भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनने की प्रक्रिया एक बार फिर शुरू होने जा रही है। सरकार के दो साल पूरे होने के कार्यक्रमों के कारण अस्थायी रूप से रोकी गई कार्यकर्ता सुनवाई अब 29 दिसंबर से नियमित रूप से सप्ताह में तीन दिन होगी। यह सुनवाई सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक चलेगी।

भाजपा प्रदेश कार्यालय सचिव मुकेश पारीक ने बताया कि 29 दिसंबर को मंत्री जोराराम कुमावत और विजय चौधरी कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे। संगठन की ओर से प्रदेश मंत्री अपूर्वा सिंह और नारायण मीणा भी उपस्थित रहेंगे। मंत्रियों के आवास पर चल रही जनसुनवाई पहले की तरह जारी रहेगी। यह कार्यकर्ता सुनवाई इस वर्ष 1 दिसंबर से शुरू की गई थी। पहले दिन उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नगर ने कार्यकर्ताओं की शिकायतें सुनीं। करीब दो सप्ताह तक चली इस प्रक्रिया में विभिन्न मंत्रियों ने भाग लिया, लेकिन कार्यक्रमों के कारण इसे बीच में रोक दिया गया था। अब इसे फिर से शुरू कर कार्यकर्ताओं को सीधे राहत देने का प्रयास किया जा रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery