Thursday, October, 22,2026

SIR पर विपक्ष की भ्रांतियों का जवाब देने की तैयारी

जयपुर: भाजपा अब कांग्रेस और सीजेपी के खिलाफ 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़ तंत्र हटाओ' अभियान के जरिए जनता के बीच पहुंचेगी। इसके तहत राजस्थान में 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक प्रदेशव्यापी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने अभियान के संचालन के लिए प्रदेश स्तरीय टोली की घोषणा की है। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों और विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। भाजपा इस अभियान के जरिए मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर विपक्ष की ओर से फैलाए जा रहे भ्रम का जवाब देने और जनता तक अपना पक्ष पहुंचाने की तैयारी में है। पार्टी नेताओं के अनुसार, अभियान के दौरान पदयात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए मतदाता सूचियों और एसआईआर से जुड़े मुद्दों पर लोगों को जागरूक किया जाएगा। यह देशव्यापी अभियान है, जिसके तहत राजस्थान में भी अलग-अलग गतिविधियां आयोजित होंगी।

रामलाल और पोसवाल को कमान

अभियान के प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा को दी गई है, जबकि प्रदेश मंत्री सीताराम पोसवाल सह संयोजक होंगे। पूर्व उप महापौर पुनीत कर्णावट और प्रदेश सह कार्यालय मंत्री भवानी शंकर शर्मा को भी सह संयोजक बनाया गया है। अभियान के तहत प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिम्मेदारी प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ, प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मीकांत पारीक और योगेश सिंह सिसोदिया संभालेंगे। 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़ तंत्र हटाओ' पदयात्रा के लिए प्रदेश मंत्री नारायण मीना, एकता अग्रवाल, अजमेर के पूर्व उप महापौर नीरज जैन और विक्रम सिंह शेखावत को जिम्मेदारी दी गई है।

संवाद, प्रतियोगिताओं और सोशल मीडिया पर फोकस

'राष्ट्र चिंतन संवाद' के लिए पूर्व राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, विधायक गोपाल शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़ और अटल खंडेलवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। युवा संवाद का दायित्व आईदान सिंह भाटी, युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा, विधायक कैलाश वर्मा और नरेश ओझा संभालेंगे। छात्रों की प्रतिस्पर्धा के लिए डॉ. अपूर्वा सिंह, श्याम सिंह राजावत और होशियार मीना को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, 'घुसपैठिया हटाओ, लोकतंत्र बचाओ' के तहत इन्फ्लुएंसर्स आउटरीच की जिम्मेदारी सुमन शर्मा, श्याम अग्रवाल, अविनाश जोशी और सौम्या गुर्जर को दी गई है। अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए विशेषांक पत्रिकाएं भी तैयार की जाएंगी। इसकी जिम्मेदारी राजेंद्र सिंह शेखावत, डॉ. बीरू सिंह राठौड़ और शिव शंकर शर्मा को सौंपी गई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery