Thursday, February, 12,2026

मंत्री की बात न सुने, इतना किसी भी अफसर में नहीं है दमः खर्रा

जयपुर: भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कार्यकर्ता सुनवाई कार्यक्रम के तहत प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। इस दौरान पत्रकारों के सवाल के जवाब में खर्रा ने पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा की बयानबाजी पर पलटवार करते हुए कहा कि जब वे मंत्री थे तब उनकी कोई सुनता था या नहीं सुनता था, इस बात की मुझे कोई जानकारी नहीं है, लेकिन आज भाजपा के मंत्रियों की सभी अधिकारी सुनते हैं और उस पर कार्रवाई भी होती है। मंत्री की न सुने, ये अफसरों में दम नहीं है। भाजपा सरकार में सबकी सुनी जाती है। अब कांग्रेसियों के पेट में क्या दर्द है, इसका मुझे पता नहीं है। न तो मैं चिकित्सक हूं, ना मैं वैद्य हूं और ना ही में हकीम हूं। खरां ने कहा कि कांग्रेस बिना पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को आरक्षण दिए निकाय एवं पंचायत चुनाव करवाना चाहती है तो खुलकर सामने आए। जबकि कोर्ट के स्पष्ट आदेश हैं कि निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आरक्षण लागू किया जा सकता है। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अपना कार्य गंभीरता से कर रहा है और विस्तृत प्रक्रिया में समय लगना स्वाभाविक है। खर्रा ने कहा कि सोमवार को लगभग 150 कार्यकर्ता अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे और सभी की समस्याएं सुनी गई।

फॉलोअप शिविरों में निपटेंगे सेवा शिविरों के मामले

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि इस सुनवाई से कार्यकर्ताओं के क्षेत्रीय मुद्दों के समाधान में तेजी आएगी। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक कार्यकर्ता की समस्या का समाधान किया जाए, क्योंकि पार्टी में कार्यकर्ता ही सर्वोपरि है। उन्होंने बताया कि समस्याओं के निराकरण के लिए नियमित फॉलोअप अत्यंत आवश्यक है, इसलिए सुनवाई में प्राप्त प्रत्येक प्रकरण का सतत फॉलोअप किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुनवाई में मंत्रियों के साथ पार्टी पदाधिकारी भी उपस्थित रहते हैं, जो हर दो दिन में प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। दीया कुमारी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के पांच वर्ष में कार्यकर्ताओं की सुनवाई लगभग बंद रही, जबकि भाजपा सरकार में प्रत्येक मंत्री और मुख्यमंत्री नियमित रूप से सप्ताह में दो बार जन एवं कार्यकर्ता सुनवाई कर रहे हैं।

भाजपा ने की जिला प्रभारी व सह प्रभारियों की घोषणा

भाजपा ने राजस्थान में संगठन को मजबूत करने के लिए जिला प्रभारी और सह प्रभारियों की नई सूची जारी की है। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने यह घोषणा की, जबकि नियुक्ति आदेश प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने जारी किए। जयपुर शहर का प्रभार पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी को सौंपा गया है, सह प्रभारी देवीशंकर भूतड़ा और राजेंद्र पराणा को बनाया है। जयपुर देहात दक्षिण में केडी बाबर प्रभारी, लक्ष्मी बारूपाल सह प्रभारी, जयपुर उत्तर में लक्ष्मीकांत भारद्वाज प्रभारी, सारिका चौधरी सह प्रभारी रहेंगी। बीकानेर शहर में ओमप्रकाश सारस्वत प्रभारी, प्रियंका बालान सह प्रभारी, बीकानेर देहात में बलवीर विश्नोई प्रभारी, अशोक नागपाल सह प्रभारी, श्रीगंगानगर में दशरथ सिंह शेखावत प्रभारी, मोहन सुराणा सह प्रभारी, हनुमानगढ़ में दिनेश धाभाई प्रभारी, जितेंद्र शर्मा सह प्रभारी, चूरू में विजय आचार्य प्रभारी, आत्माराम तरड़ सह प्रभारी, झुंझुनूं में गोवर्धन वर्मा प्रभारी, मुकेश गोयल सह प्रभारी, सीकर में अभिषेक मटोरिया प्रभारी, अनिता गुर्जर सह प्रभारी, अलवर दक्षिण में भानुप्रताप सिंह प्रभारी, देवेंद्र पारीक सह प्रभारी, अलवर उत्तर में अशोक सैनी प्रभारी, गौरव यादव सह प्रभारी हैं। इनके अलावा दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, अजमेर, नागौर, भीलवाड़ा, टोंक, जोधपुर, पाली, जालौर, सिरोही, बाड़मेर, बालोतरा, जैसलमेर, उदयपुर, राजसमंद, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ जिलों में भी प्रभारी-सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। ये नियुक्तियां पार्टी की चुनावी तैयारियों को गति देने के लिए की गई हैं। भाजपा ने सातों संभाग के सभी 44 संगठनात्मक जिलों में इन नामों की घोषणा की है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery