Thursday, April, 02,2026

भाजपा गांव-गांव चलाएगी जनसंपर्क अभियान

जयपुर: भारतीय जनता पार्टी अपने स्थापना दिवस और डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर राजस्थान में 7 से 14 अप्रैल तक व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाएगी। पार्टी प्रदेश स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर गांव-गांव और बस्तियों तक पहुंच बनाने की तैयारी में है। भाजपा स्थापना दिवस आयोजन समिति के संयोजक एवं प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने बताया कि 8 और 9 अप्रैल को सक्रिय सदस्यों का विशेष सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में जनसंघ और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें स्वच्छता अभियान, गांव चलो अभियान और चौपाल कार्यक्रम शामिल होंगे।

प्रत्येक बूथ और मंडल स्तर पर कार्यक्रम

श्रवण सिंह बगड़ी ने बताया कि पार्टी के प्रत्येक बूथ और मंडल स्तर पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता गांवों में चौपालों पर जाएंगे और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड ने स्थापना दिवस और अंबेडकर जयंती कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर वर्चुअल बैठक ली। बैठक में प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, भूपेंद्र सैनी समेत पार्टी के प्रमुख नेता शामिल हुए। बैठक में पूरे प्रदेश में मेगा जनसंपर्क अभियान चलाने का फैसला लिया गया। पार्टी 7 से 14 अप्रैल तक महाअभियान चलाएगी, जिसमें स्वच्छता, जनसंपर्क और सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया जाएगा।

पंचायत स्तर तक सक्रिय होंगे कार्यकर्ता

अभियान के तहत प्रदेश से लेकर पंचायत स्तर तक सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाएगा। बड़ी विधानसभा क्षेत्रों में कम से कम 50 गांवों और छोटी विधानसभा क्षेत्रों में कम से कम 10 गांवों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में डॉ. अंबेडकर के योगदान पर चर्चा, केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार तथा पार्टी की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

जनता से सीधा संवादः भाजपा नेताओं ने कहा कि यह अभियान केवल कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जनता से सीधा संवाद स्थापित करने का माध्यम बनेगा। गांव चलो अभियान के तहत कार्यकर्ता गांवों में जाकर लोगों की समस्याओं को सुनेंगे और पार्टी की विचारधारा तथा विकास कार्यों से उन्हें अवगत कराएंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery