Friday, January, 30,2026

BJP ने जारी की 41 प्रवक्ताओं और मीडिया पैनेलिस्ट की नई सूची

जयपुर: भाजपा राजस्थान ने प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर राज्य स्तर के प्रवक्ता एवं मीडिया पैनेलिस्ट की नई सूची जारी की है। इसमें कुल 41 नाम शामिल हैं। ये प्रवक्ता विभिन्न जिलों से चुने गए हैं और पार्टी की मीडिया रणनीति को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे। सूची में जयपुर से कई प्रमुख नाम हैं, जिनमें पूर्व मेयर पद के उम्मीदवार भी शामिल हैं। खासतौर पर सुमन शर्मा और ज्योति खंडेलवाल को प्रवक्ता बनाया गया है। दोनों ने पहले जयपुर मेयर चुनाव में एक- दूसरे के खिलाफ प्रतिस्पर्धा की थी। इसके अलावा लक्ष्मीकांत भारद्वाज को प्रवक्ता पद पर वापस लाया गया है। इस सूची में पंकज मीणा, प्रताप राव कोशिक, लक्ष्मीकांत पारीक, पंकज जोशी, शैलेंद्र गुर्जर, सुरेश गर्ग, निमिषा गौड़, मनीषा सिंह, पंकज मेहता, नीरज जैन, इंद्रा चौधरी, राजेंद्र सिंह शेखावत, सूरज सोनी, तन्मय शर्मा, अटल खंडेलवाल, जोगेंद्र राजपुरोहित, विकास बारहठ, जयपाल सिंह नवीन शर्मा, प्रीति शर्मा, अशोक सिंह शेखावत, राजकुमार शर्मा, नवनीत राजपुरोहित, नम्रता सिंह, जगदीश सैनी, ललित और मुकेश का नाम शामिल हैं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery