Saturday, August, 29,2026

टिकटों की सूची का इंतजार खत्म

जयपुर: राजस्थान के निकाय चुनाव में टिकटों को लेकर भाजपा का कई दौर का महामंथन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में शुक्रवार देर रात तक चली मैराथन संभागवार बैठकों में प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मंथन किया गया। पार्टी ने सबसे पहले गुरुवार को अजमेर, उदयपुर और बीकानेर संभाग के नाम फाइनल कर दिए। इनमें भी अजमेर और उदयपुर संभाग की सूची के नाम सबसे पहले फाइनल किए गए। वहीं, शुक्रवार को कोटा-जोधुपर के नाम फाइनल हुए। अब शनिवार को जयपुर और भरतपुर संभाग के नामों पर अंतिम मंथन होगा। जयपुर के प्रत्याशियों की सूची भी शनिवार को जारी होने की संभावना है।

जयपुर-भरतपुर पर आखिरी दौर आज

कोटा और जोधपुर संभाग के टिकटों पर शुक्रवार को मंथन किया गया। पहले भरतपुर संभाग की बैठक प्रस्तावित थी, लेकिन कार्यक्रम में बदलाव किया गया। अब शनिवार को जयपुर और भरतपुर संभाग के नामों पर मंथन होगा। जयपुर के टिकटों को लेकर दावेदारों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। पार्टी नेतृत्व एक-एक वार्ड के समीकरण को देखकर अंतिम फैसला करेगा।

चतुर्वेदी बोले- जीत की संभावना सबसे बड़ा आधार

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि नीचे से आए नामों पर प्रदेश स्तर पर मंथन किया जा रहा है। प्रत्याशियों का चयन जीतने की संभावना को देखकर किया जाएगा। वहीं, प्रदेश महामंत्री श्रवण बगड़ी ने कहा कि संगठन की प्रक्रिया के तहत हर कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि की भावना को प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचाया गया है। पारदर्शी तरीके से जिताऊ, समर्पित और पार्टी की विचारधारा से जुड़े उम्मीदवारों को मौका दिया जाएगा। कैलाश मेघवाल ने कहा कि एक-एक वार्ड को लेकर गहन मंथन किया गया है। कार्यकर्ताओं की राय अलग हो सकती है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार देर रात तक चली बैठक के बाद सूचियों को तैयार गया।

राधामोहन दास का कांग्रेस पर पलटवार

भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल ने जयपुर एयरपोर्ट पर कहा कि उम्मीदवार चयन में देरी का सवाल ही बेमानी है। नामांकन की अंतिम तारीख 31 अगस्त है और पार्टी के पास पर्याप्त समय है। कांग्रेस के चुनावी माहौल के दावों पर उन्होंने कहा कि जनता अपना मन बना चुकी है और मतदान तथा मतगणना के बाद इसका जवाब मिल जाएगा। सरकारी अधिकारियों को चुनाव मैदान में उतारने के कांग्रेस के आरोप पर अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस बिना सबूत के तिल का ताड़ बना रही है।

बावनकुले का दावा- युवाओं को मिलेगा मौका

चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि भाजपा इस बार नगरीय निकाय चुनाव में युवाओं को आगे आने का अवसर दे रही है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं 23 साल की उम्र में निकाय चुनाव लड़ चुके हैं। बावनकुले ने दावा किया कि पीएम मोदी और भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है। निकायों में भाजपा की जीत के बाद 'ट्रिपल इंजन' की सरकार होगी और विकास कार्यों को तिगुनी रफ्तार मिलेगी।

अविनाश गहलोत का कांग्रेस पर हमला

मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि 'वन स्टेट वन इलेक्शन' से समय और पैसे की बर्बादी रुकेगी। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस आधे से ज्यादा निकायों में प्रत्याशी तक नहीं उतार पा रही है और कई जगह निर्दलीय या दूसरी पार्टियों के सहारे मैदान में आने की कोशिश कर रही है। गहलोत ने कहा कि भाजपा सरकार के काम काज और विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी।

एक-एक वार्ड पर मंथन, पैनल में से चुना जिताऊ चेहरा

भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड, प्रदेश प्रभारी डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल, राष्ट्रीय महामंत्री एवं निकाय चुनाव प्रभारी हरीश द्विवेदी, चुनाव सह प्रभारी चंद्रशेखर बावनकुले, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल सहित वरिष्ठ नेताओं ने टिकटों पर मंथन किया। कई वार्डों में तीन-तीन नामों के पैनल में से जीत की संभावना वाले चेहरे पर सहमति बनाने की कवायद हुई। स्थानीय समीकरण, रायशुमारी, संगठन में सक्रियता और प्रत्याशी की जीत की संभावना को प्रमुख आधार बनाया गया।

90 फीसदी सीटों पर सिंगल पैनल

प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी ने बताया कि जोधपुर संभाग में करीब 90 फीसदी सीटों पर सिंगल नाम का पैनल आया है। पार्टी की कोशिश कार्यकर्ताओं की मंशा के अनुरूप टिकट देने की है। टिकट से वंचित कार्यकर्ताओं को संगठन और सत्ता में समायोजित करने का प्रयास किया जाएगा।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery