Sunday, April, 05,2026

कांग्रेस व अन्य दलों से आए नेताओं को भी मिली अहम जिम्मेदारी

जयपुर: भाजपा ने सातों संभागों और 44 संगठनात्मक जिलों में मीडिया प्रभारियों की घोषणा कर दी। कांग्रेस समेत अन्य दलों से आए कई नेताओं को भी अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांग्रेस से भाजपा में आई पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल को कोटा संभाग का मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह से आरएलपी से भाजपा में शामिल हुए महिपाल महला जैसे कई नाम शामिल हैं, जो अन्य दलों से भाजपा में आए हैं।

दलों जानकारों के अनुसार अन्य से भाजपा में शामिल हुए महत्वपूर्ण नामों को कई दिनों से संगठन में एडजस्ट करने को लेकर कवायद चल रही थी। ऐसे में संगठनात्मक लिहाज से यह महत्वपूर्ण घोषणा की गई है। वहीं माना जा रहा है कि भाजपा ने शहरी निकाय और पंचायती राज चुनाव से पहले अपनी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाने के लिए यह बड़ा संगठनात्मक कदम उठाया है। मीडिया प्रभारी बूथ तक योजनाओं का समन्वय और प्रचार तय करेंगे। भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर राजस्थान के सभी सात संभागों और 44 संगठनात्मक जिलों में संभाग मीडिया प्रभारी तथा जिला मीडिया प्रभारियों की घोषणा कर दी है।

बगड़ी ने बताया कि भाजपा के मुख्य प्रवक्ताओं को संभाग स्तर पर मीडिया, सोशल मीडिया और आईटी सेल के समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें कांग्रेस और अन्य दलों से हाल ही में भाजपा में शामिल हुए कई प्रमुख नेताओं को भी जगह दी गई है। उन्होंने कहा कि नए मीडिया प्रभारी जिला संगठन के साथ मिलकर केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएंगे। साथ ही योजनाओं से लाभान्वित परिवारों से सीधा संवाद स्थापित कर पार्टी की पहुंच और जनसमर्थन को और मजबूत करेंगे।

ये बने संभाग प्रभारी

धनकड़, जोधपुर संभाग में रामलाल शर्मा, जयपुर संभाग में कैलाश वर्मा, उदयपुर संभाग में कुलदीप बीकानेर संभाग में डॉ. दशरथ सिंह शेखावत, भरतपुर संभाग में लक्ष्मीकांत भारद्वाज, अजमेर संभाग में सुमन शर्मा और कोटा संभाग में ज्योति खण्डेलवाल को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इस सूची में पूर्व महापौर ज्योति खण्डेलवाल, जो कांग्रेस छोडकर भाजपा में शामिल हुई थीं, उन्हें कोटा संभाग का मीडिया, सोशल मीडिया और आईटी समन्वय का कार्य सौंपा गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery