Monday, June, 01,2026

मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर BJP चलाएगी जनजागरण अभियान

जयपुर: भाजपा प्रदेशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर व्यापक जनजागरण अभियान चलाएगी। भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी ने बताया कि '12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के' अभियान के तहत योग दिवस, एक पेड़ मां के नाम, वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान, परिंडे लगाओ अभियान, जनकल्याण शिविर, मीडिया संवाद, प्रगति पथ यात्रा, ग्राम चौपाल और रात्रि चौपाल जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सैनी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का विशेष प्रसारण 31 मई को प्रदेश कार्यालय सहित सभी बूथों पर सुना जाएगा। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि व्यापक स्तर पर तैयारियां कर रहे हैं। 'वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान' प्रदेश में जनआंदोलन का रूप ले रहा है। 23 जिलों में बावड़ियों, कुओं और पारंपरिक जल स्रोतों की सफाई जनभागीदारी से की जा रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery