Sunday, April, 19,2026

'बिल का विरोध कर विपक्ष ने अपना दोहरा चरित्र दिखाया'

जयपुर: नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम लोकसभा में पारित नहीं हो पाने के मुद्दे को लेकर भाजपा ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। भाजपा महिला मोर्चा ने शनिवार को राजधानी जयपुर में विरोध प्रदर्शन किया। इसमें महिला कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर कांग्रेस और विपक्षी दलों के खिलाफ नारे लगाए तथा इसे महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ कदम बताया।

प्रदर्शनकारियों ने पहले भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर एकत्र होकर चौमूं सर्किल तक मार्च निकाला। तख्तियां लेकर नारे लगाते हुए उन्होंने कहा कि यह बिल देश की आधी आबादी को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लाया गया था, लेकिन विपक्ष ने विरोध कर अपना दोहरा चरित्र उजागर कर दिया। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल महिलाओं को बराबरी का अधिकार देने के प्रति कभी गंभीर नहीं रहे। राठौड़ ने घोषणा की कि कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता के खिलाफ 20 अप्रैल को जयपुर में प्रदेश भर से हजारों महिलाएं एकत्रित होंगी और आमजन को कांग्रेस का आईना दिखाएंगी।

राहुल की प्रतिक्रिया बेहद आपत्तिजनक

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुमन शर्मा ने कहा कि बिल पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया बेहद आपत्तिजनक थी। सुमन शर्मा ने महिलाओं से अपील की कि वे इस दिन को याद रखें और मतदान के समय उन दलों को पहचाने जो वास्तव में उनके अधिकारों के लिए काम करते है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता गैना ने महिलाओं से एकजुट होने का आह्वान किया। भाजपा प्रदेश मंत्री एकता अग्रवाल ने कहा कि लगातार चुनावी हार के बाद उम्मीद थी कि कांग्रेस आत्ममंथन करेगी और महिलाओं के हित में सकारात्मक भूमिका निभाएगी।

अगर वे बिल पास करवाना चाहते तो विपक्ष से चर्चा करते

बिल पर भाजपा द्वारा विपक्ष को जिम्मेदार ठहराने पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह जो चाहते थे, वही हुआ। अगर वे बिल पास करवाना चाहते तो विपक्षी नेताओं से चर्चा करते। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले पारित हो चुके महिला आरक्षण कानून को रोकने के लिए एनडीए सरकार की तरफ से लाया गया विधेयक एक षड्यंत्र साबित हुआ। उन्होंने कहा कि सरकार को पता था कि बिल विपक्ष के बिना पास नहीं हो सकता, फिर भी विश्वास में नहीं लिया गया।

कांग्रेस ने महिलाओं को हमेशा साइलेंट वोटर के रूप में देखा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस को महिला विरोधी बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास महिलाओं के अधिकारों के प्रति उपेक्षापूर्ण रहा है। शाहबानो प्रकरण इसका स्पष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को हमेशा साइलेंट वोटर के रूप में देखा। राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस को डर है कि महिलाओं को अधिकार मिलने से उनकी वोट बैंक की राजनीति कमजोर हो जाएगी।

महिलाएं इस व्यवहार को माफ नहीं करेंगी

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि यह विधेयक महिलाओं को सशक्त बनाने का ऐतिहासिक अवसर था, लेकिन विपक्ष के स्वैये ने उनकी मानसिकता उजागर कर दी। दीया कुमारी ने चेतावनी दी कि देश और महिलाएं इस व्यवहार को कभी माफ नहीं करेंगी। यह घटनाक्रम महिला आरक्षण को लेकर राजनीतिक घमासान को और तेज कर गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery