Friday, February, 13,2026

बजट गरीब, युवा, अन्नदाता व नारी शक्ति को समर्पित. डॉ. बैरवा

जयपुर: भजनलाल शर्मा सरकार की ओर से पेश किए गए 2026-27 के बजट पर भाजपा ने प्रदेशभर में गुरुवार को प्रेस वार्ता कर जन-जन तक बजट की उपलब्धियों को पहुंचाया। जयपुर से दिल्ली तक पार्टी नेताओं ने बजट को ऐतिहासिक और विकासोन्मुख बताते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा और कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने जयपुर स्थित भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उपमुख्यमंत्री डॉ. बैरवा ने बजट को गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति को समर्पित बताया। उन्होंने कहा कि 6,10,956 करोड़ रुपए का बजट 2023-24 से 41 प्रतिशत अधिक है।

स्वास्थ्य क्षेत्र में 32,526 करोड़ (53% वृद्धि), कृषि में 7.59% और ग्रीन बजट में 20.81% बढ़ोतरी की गई। किसानों के लिए 35 लाख को 25 हजार करोड़ के ऋण, यमुना जल समझौता और शेखावाटी तक पानी पहुंचाने के लिए 32 हजार करोड़ के कार्य शुरू होंगे। महिलाओं के लिए 11 हजार अमृत पोषण वाटिकाएं, बीपीओ और सखी योजनाएं शामिल हैं। पटेल ने कहा कि यह बजट 'रेवड़ी संस्कृति' पर वैचारिक प्रहार है, जो कांग्रेस की तात्कालिक लोकप्रियता वाली नीतियों से अलग है। उन्होंने कांग्रेस को आंतरिक कलह का शिकार बताते हुए कहा कि जो खुद दो साल होटलों में बंद रहे और अपनी कुर्सी बचाने के लिए दिल्ली दरबार
में घूमते रहे, उन्हें भाजपा पर सवाल उठाने का हक नहीं।

BJP प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने कांग्रेस पर साधा निशाना

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने नई दिल्ली में अपने आवास पर प्रेस वार्ता की, जहां उन्होंने बजट को विकसित राजस्थान-2047 का मजबूत आधार बताया। उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा ने एक भी पेपर लीक नहीं होने दिया और 1 लाख युवाओं को नौकरी दी, जबकि कांग्रेस की सरकार में जनता के कार्य प्रभावित हुए। राठौड़ ने किसानों के लिए ब्याज मुक्त ऋण, सोलर पंप, ईआरसीपी परियोजना और पर्यावरण संरक्षण की योजनाओं का जिक्र किया। अजमेर में वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने कांग्रेस के राइट टू हेल्थ पर हंगामे को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बिल तो लाई, लेकिन लागू नहीं किया और आयुष्मान योजना का लाभ भी नहीं दिया। चतुर्वेदी ने बजट को 'सर्वजन हिताय' बताते हुए युवाओं के लिए ब्याज मुक्त ऋण और पर्यटन से रोजगार पर जोर दिया।

2047 के विजन वाला बजटः पूनियां

उदयपुर में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने पटेल सर्किल स्थित पार्टी कार्यालय में बजट को 2047 के विजन वाला बताया। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार समस्याओं का स्थाई समाधान कर रही है, जबकि कांग्रेस केवल खामियां ढूंढती है। पूनियां ने युवाओं के स्किल डेवलपमेंट, किसानों की योजनाओं और महिलाओं के प्रावधानों की सराहना की। भरतपुर में पूर्व अध्यक्ष अशोक परनामी ने भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता की, जहां उन्होंने कांग्रेस पर 30 साल से लंबित यमुना जल समझौता न कर पाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सीएम भजनलाल ने यह समझौता करवाया। परनामी ने भरतपुर को एजुकेशन-आईटी हब बनाने, ब्रज कन्वेंशन सेंटर, इंडोर स्टेडियम और जलभराव समाधान के लिए 50 करोड़ के प्रावधानों का उल्लेख किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery