Saturday, August, 22,2026

नई टीम के बाद अब भाजपा में बड़े फैसलों की तैयारी

जयपुर: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम के गठन के बाद अब पार्टी और सरकार में अगले बड़े फैसलों के साथ नई राजनीतिक बिसात बिछने की तैयारी है। संगठन में राज्य प्रभारियों की नियुक्ति, संसदीय बोर्ड में संभावित बदलाव और केंद्रीय कैबिनेट के विस्तार को लेकर मंधन तेज बताया जा रहा है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में कई राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति भी हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक 22 अगस्त को भाजपा में मुलाकातों और फीडबैक का दौर रहेगा, जबकि 23 अगस्त से राजनीतिक गतिविधियां गति पकड़ सकती हैं। विभिन्न राज्यों से फीडबैक लेने के बाद अगले सप्ताह सलाह-मशविरा तेज होने और 31 अगस्त तक कुछ बड़े फैसले सामने आने की चर्चा है।

राधामोहन दास अग्रवाल को केंद्रीय कैबिनेट में जगह !

राजस्थान के लिए भी नए प्रभारी की नियुक्ति की संभावना जताई जा रही है। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए विप्लब देब का नाम राजस्थान प्रभारी के लिए लगभग फाइनल होने की चर्चा है। यदि ऐसा होता है तो मौजूदा प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल को संगठन से सरकार की जिम्मेदारी मिल सकती है। उन्हें केंद्रीय कैबिनेट में शामिल किए जाने की संभावनाओं पर भी राजनीतिक गलियारो में चर्चा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के किसी नई राष्ट्रीय जिम्मेदारी में नहीं जाने के संकेत के बाद भाजपा के भीतर अन्य संगठनात्मक समीकरणों पर भी तेजी से काम हो रहा है।

राजभवनों में भी बदलाव की तैयारी ?

भाजपा के राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि नई राष्ट्रीय टीम के बाद अब कुछ राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और बदलाव का दौर शुरू हो सकता है। उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु के राजभवनों को लेकर सबसे ज्यादा चर्चाएं हैं। भाजपा संसदीय बोर्ड के कुछ सदस्यों को भी राज्यपाल की जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि अभी किसी नाम पर आधिकारिक फैसला नहीं हुआ है। राजस्थान के वरिष्ठ भाजपा नेता और राज्यसभा सदस्य घनश्याम तिवाड़ी को उत्तर प्रदेश का राज्यपाल बनाए जाने की चर्चा भी राजनीतिक हलकों में है। इसे उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण चेहरे को राजभवन भेजने की संभावित रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

अमित शाह की मुलाकातों ने बढ़ाई सियासी हलचल

पिछले दो महीनों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों और राज्यपालों से लगातार मुलाकातों ने भी नई नियुक्तियों की चर्चाओं को हवा दी है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से 6 अगस्त, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से 4 अगस्त, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी से 31 जुलाई और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से 14 जुलाई को हुई मुलाकातों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके अलावा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता तथा कई राज्यपालों से भी अमित शाह की बैठकें हो चुकी हैं। इन मुलाकातों को संगठन और सरकार के आगामी फेरबदल से जोड़कर देखा जा रहा है।

संसदीय बोर्ड में भी फेरबदल के संकेत

चर्चा यह भी है कि भाजपा के संसदीय बोर्ड में व्यापक बदलाव हो सकता है और पांच सदस्यों तक को बदला जा सकता है। इनमें से कुछ नेताओं को संवैधानिक पद या अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं। कुल मिलाकर भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम के बाद अब पार्टी की नजर 'संगठन से सरकार और सरकार से राजभवन' तक बड़े राजनीतिक समीकरण साधने पर है। 23 अगस्त के बाद शुरू होने वाली बैठकों और सलाह-मशविरों पर सबकी नजर रहेगी। अगर मौजूदा चर्चाएं फैसलों में बदलती हैं तो राजस्थान को नया प्रभारी, मौजूदा प्रभारी को नई जिम्मेदारी और घनश्याम तिवाड़ी को राजभवन की भूमिका तय हो सकती है। भाजपा की अगली राजनीतिक बिसात में राजस्थान की हिस्सेदारी भी अहम हो सकती है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery