Wednesday, August, 26,2026

भाजपा का कार्यकतो सम्मेलन बना चुनाव टिकट का नया टेस्ट

जयपुर: नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने टिकट वितरण की कवायद तेज कर दी है। पार्टी की पहली सूची राखी के बाद जारी होने की संभावना है। जयपुर के 150 वाडों में प्रत्याशियों की तस्वीर 29 अगस्त तक साफ होने के संकेत हैं। बायोडाटा लेने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब पार्टी संगठन दावेदारों की योग्यता, जमीनी पकड़, सामाजिक स्वीकार्यता, संगठन में सक्रियता और वार्ड स्तर पर जीत की संभावनाओं को परख रहा है। खास बात यह है कि इस बार भाजपा ने टिकट चयन के लिए नया प्रयोग किया है। निकाय चुनाव वाली हर विधानसभा में पहली बार कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर दावेदारों को संगठन के सामने अपनी ताकत दिखाने का मौका दिया जा रहा है। सम्मेलन में दावेदार समर्थकों के साथ पहुंच रहे हैं और कई जगह शक्ति प्रदर्शन भी देखने को मिल रहा है। संगठन के साथ विधायक और मंत्री भी दावेदारों से आवेदन ले चुके हैं, जिससे टिकट की दौड़ सीधे बड़े नेताओं के प्रभाव क्षेत्र तक पहुंच गई है।

डिजिटल टीम से हर बूथ की निगरानी

भाजपा ने चुनावी तैयारी को तकनीक से भी जोड़ दिया है। जयपुर शहर के आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग की बैठक में चंद्रशेखर बावनकुले और रोहन गुप्ता ने बूथ स्तर पर डिजिटल टीम तैयार करने की रणनीति बताई। रोहन गुप्ता के अनुसार प्रत्येक बूथ पर चार-पांच सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। मोबाइल और डिजिटल डैशबोर्ड से मतदाता संपर्क, अभियान की प्रगति की निगरानी की जाएगी। अमित गोयल ने कहा कि प्रत्येक बूथ के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देकर घर-घर संपर्क का रिकॉर्ड मोबाइल एप पर दर्ज कराया जाएगा।

पहली बार चुनाव से पहले कार्यकर्ता सम्मेलन

जयपुर विद्याधर नगर में वीकेआई एसोसिएशन भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव लड़ने और क्षेत्र की विधानसभा की सभी 22 वार्ड सहित जयपुर की 150 सीटो पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरने को कहा। राजस्थान निकाय चुनाव सह-प्रभारी चन्द्रशेखर बावनकुले, राष्ट्रीय मंत्री रोहन गुप्ता, जयपुर सांसद मंजू शर्मा, जिलाध्यक्ष अमित गोयल, विधानसभा संयोजक रुपेन्द्र सिंह करीरी, विधानसभा सह संयोजक रिद्धिकरण परसरामपुरिया, जिला पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष, वार्ड संयोजक, मोर्चा अध्यक्ष, पूर्व पार्षद, प्रत्याशी, मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।

स्थानीय और युवा चेहरों को मौका

प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने निकाय चुनाव मार्गदर्शिका के विमोचन के दौरान टिकट चयन को लेकर पार्टी की दिशा स्पष्ट कर दी। उन्होंने कहा कि जन अपेक्षा के अनुरूप टिकट दिए जाएंगे और स्थानीय व्यक्तियों तथा नई पीढ़ी को आगे लाने का प्रयास होगा। राठौड़ ने 'Gen-Z' शब्द के बजाय युवा, युवक और नई पीढ़ी जैसे शब्दों के इस्तेमाल पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को केवल टिकट देना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि उसमें सेवा, संस्कार और जनसेवा की भावना विकसित करना भी जरूरी है। उन्होंने स्थानीय बनाम बाहरी चेहरे की बहस पर भी पार्टी का रुख स्पष्ट किया। दूसरी पार्टियों से भाजपा में आए नेताओं को पार्टी परिवार का हिस्सा बताते हुए कहा कि यदि कोई मजबूत जमीनी उम्मीदवार है तो उसे टिकट देने पर विचार किया जाएगा।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery