Tuesday, May, 26,2026

मेरा पत्र मीडिया में किसने लीक किया?

जयपुर: भाजपा में अंता उपचुनाव की हार को लेकर उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी रहे मोरपाल सुमन ने अपना स्पष्टीकरण प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को भेज दिया है, लेकिन राठौड़ इससे संतुष्ट नहीं दिख रहे। सुमन ने अपने पत्र में न केवल हार का ठीकरा स्थानीय नेताओं पर फोड़ा, बल्कि अब पत्र के मीडिया में लीक होने पर भी सवाल उठाए हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार इस मामले की संगठन स्तर पर जांच शुरू हो गई है और जल्द ही इसे अनुशासन समिति के पास भेजा जा सकता है।

नोटिस का जवाब असंतोषजनक, अनुशासन समिति के पास भेजा जाएगा मामला

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मोरपाल सुमन को 2 फरवरी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जिसमें तीन दिन में जवाब मांगा गया था। सुमन ने समय पर अपना स्पष्टीकरण भेज दिया, लेकिन राठौड़ इससे संतुष्ट नहीं हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या मामला पार्टी की अनुशासन समिति को भेजा जाएगा, तो राठौड़ ने स्पष्ट जवाब दिया, हां। राठौड़ ने सुमन के आरोपों की जांच के लिए संगठन स्तर पर निर्देश दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक, जांच में पत्र लीक के साथ-साथ सुमन के मूल पत्र में लगाए गए आरोपों की भी पड़ताल की जाएगी।

पत्र लीक | करने का विधायक पर जताया संदेह

मोरपाल सुमन ने अपने जवाब में स्पष्ट किया कि उन्होंने अपना लिखा पत्र मीडिया को नहीं भेजा। उन्होंने भाजपा प्रदेश नेतृत्व से मांग की है कि इसकी जांच की जाए कि किसने उनके पत्र को लीक किया। सुमन ने कहा कि जो पत्र मैंने भाजपा प्रदेश नेतृत्व को लिखा था, वह किसी तरह मीडिया में पहुंच गया। उन्होंने इस संबंध में एक विधायक की भूमिका पर संदेह जताया है। सुमन का आरोप है कि बारा जिले के इस विधायक ने ही पत्र को मीडिया में लीक किया, जिससे पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा। इस आरोप ने पार्टी के आंतरिक कलह को और हवा दे दी है, जहां पहले से ही उपचुनाव की हार को लेकर आरोप-प्रत्यारोप चल रहे हैं।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery