Tuesday, February, 10,2026

दुनिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती पर्यावरण संरक्षणः भूपेंद्र यादव

जयपुर: केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव रविवार को अलवर जिले के खैरथल-तिजारा क्षेत्र के फतियाबाद में स्थित श्री राधा कृष्ण गोशाला के तीसरे वार्षिक उत्सव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि आज देश और दुनिया के सामने सबसे बड़ा खतरा पर्यावरण को लेकर है।

यादव ने गोशाला के आसपास की पहाड़ियों को हरा-भरा बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाने की आवश्यकता है। मंत्री ने कहा कि हम रॉकेट बना सकते हैं, चांद तक पहुंच सकते हैं और मोबाइल तैयार कर सकते हैं, लेकिन पेड़ और अनाज केवल धरती माता ही उगा सकती है, इसलिए प्रकृति के साथ संतुलित जीवनशैली अपनाना बेहद जरूरी है।

प्लास्टिक मुक्त गांवों की अपीलः केंद्रीय मंत्री ने चिंता जताई कि गांवों में हरियाली की जगह प्लास्टिक का बढ़ता उपयोग भूमि को जहरीला और बंजर बना रहा है। उन्होंने गांवों को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम को आगे बढ़ाने की अपील की। उन्होंने डेयरी क्षेत्र के विकास पर भी प्रकाश डाला। मंत्री ने बताया कि सरस डेयरी में राज्य सरकार और एनडीडीबी के सहयोग से 250 करोड़ रुपए की लागत से 5.5 लाख लीटर क्षमता का संयंत्र लगाया जाएगा। अलवर जिले में डेयरी सुधारों के परिणामस्वरूप सरस डेयरी ने एक ही दिन में 3 लाख 67 हजार लीटर दूध संग्रह का नया रिकॉर्ड बनाया है।

पशु नस्ल सुधार व चारा प्रबंधन पर फोकस

मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि अब पशु नस्ल सुधार और चारा प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, जिससे डेयरी क्षेत्र को और अधिक सशक्त बनाया जा सके। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने गोशाला में निर्मित नए कमरों का उ‌द्घाटन भी किया। इस अवसर पर जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, पूर्व विधायक रामहेत यादव, पूर्व विधायक मुंडावर मंजीत चौधरी, पूर्व विधायक अलवर ग्रामीण जयराम जाटव, सरस डेयरी बोर्ड के चेयरमैन नितिन सांगवान सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery