Friday, September, 26,2025

भरतपुर में प्रधान बदलने के दावे पर कांग्रेस-भाजपा में नोक-झोंक

जयपुर: भरतपुर के कामां से भाजपा विधायक नौक्षम चौधरी के कांग्रेस प्रधान हटाकर भाजपा समर्थक प्रधान बैठाने के बयान ने राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। नौक्षम का यह बयान वायरल होने के बाद कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया और भाजपा पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि यह बयान लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और यह चुनावी प्रक्रिया में अनैतिक हस्तक्षेप को दर्शाता है। वहीं, भाजपा ने खुद को इस बयान से अलग कर लिया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने साफ किया कि पार्टी की परंपरा में कभी नहीं रहा कि चुने हुए जनप्रतिनिधि को हटाकर किसी और को पद पर बिठाया जाए।

उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सम्मान करती है और सरकार गिराने का काम कांग्रेस ने किया है। भाजपा ने नौक्षम चौधरी को मामले में स्पष्टीकरण देने के लिए तलब किया है और जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है। दरअसल, नौक्षम चौधरी का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो नगर में बैठक का है, जिसमें वह भरतपुर में प्रधान बदलने की बात कह रही हैं।

कांग्रेस के प्रधान को हटाओ, गुर्जर समाज से बनाओ

नौक्षम चौधरी ने कहा कि हमने कांग्रेस पार्टी के एक व्यक्ति को भाजपा जॉइन कराकर उसको भाजपा के सिंबल पर चुनाव लड़ाकर प्रधान बनाया है और जीत हासिल की है। नौक्षम ने बिना नाम लिए कहा कि कांग्रेस का नगर में प्रधान है, उसको क्यों बैठा रखा है? उन्होंने गुर्जर समाज के व्यक्ति को प्रधान बनाने की अपील करते हुए कहा कि आप भी अपने समाज में से नगर में किसी को प्रधान बनाइए। मैं गुर्जर समाज के साथ हूं। आप भी कांग्रेस के प्रधान को हटा दीजिए, सबने किया है।

सत्ता बदलेगी तो BJP की क्या स्थिति होगी?

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने नौक्षम चौधरी के बयान पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा सत्ता के दुरुपयोग से लोकतंत्र की हत्या कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रथानों को मनगढंत आरोपों पर हटाकर भाजपा समर्थकों को बैठाना संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था की खुली हत्या है। डोटासरा ने भाजपा पर कानून और संविधान की अवहेलना का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि अगर यह परंपरा चली तो भविष्य में निर्वाचित प्रतिनिधियों को हटाना आम हो जाएगा, जिससे लोकतंत्र कमजोर होगा। उन्होंने भाजपा नेताओं से कहा कि तीन साल बाद सत्ता बदलेगी, तब उनकी क्या स्थिति होगी?

सरकारें गिराना कांग्रेस की आदत

नौक्षम चौधरी के विवादित बयान के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने डैमेज कंट्रोल की कोशिश की। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और नौक्षम चौधरी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। राठौड़ ने साफ किया कि भाजपा की परंपरा कभी भी चुने हुए जनप्रतिनिधियों को हटाकर अपने समर्थकों को बैठाने की नहीं रही। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव लड़ती और जीतती है। राठौड़ ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि सरकारें गिराना कांग्रेस की आदत रही है। नौक्षम के बयान पर पार्टी के अंदर चर्चा की जाएगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery