Sunday, June, 14,2026

भारत टैक्सी की आहट, ओला-उबर ने घटाया किराया

जयपुर: राजधानी जयपुर में सरकार की नई पहल अब हजारों सारथियों की जिंदगी बदलने जा रही है। जून के पहले सप्ताह से जयपुर की सड़कों पर 'भारत टैक्सी' दौड़ती नजर आएगी। सेवा शुरू होने से पहले ही ओला, उबर और रैपिडो जैसी निजी कंपनियों में खलबली मच गई है। कंपनियों ने आनन-फानन में किराया घटाना शुरू कर दिया है और ड्राइवरों से लिया जाने वाला कमीशन भी कम किया जा रहा है।

'भारत टैक्सी' सहकारी मॉडल पर आधारित होगी, जिसमें वाहन चालक ही वास्तविक स्वामी होंगे। निजी प्लेटफॉर्म्स की तरह यहां भारी कमीशन नहीं वसूला जाएगा, बल्कि पूरी राशि सीधे चालक के खाते में जाएगी। अब तक एप आधारित सेवाओं में यात्रियों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता रहा है। कभी अचानक किराया बढ़ जाता है तो कभी राइड कैंसिल कर दी जाती है। पीक ऑवर्स, बारिश और त्योहारों के दौरान मनमानी वसूली की शिकायतें भी सामने आती रही हैं। नई व्यवस्था में इन समस्याओं से राहत मिलने का दावा किया जा रहा है। सरकारी निगरानी में संचालित इस सेवा में सुरक्षा, पारदर्शिता और सुविधा पर विशेष फोकस रहेगा।

निजी कंपनियों ने दबाव में किया रणनीति में बदलाव

'भारत टैक्सी' के लॉन्च से पहले ही निजी कैब कंपनियों पर दबाव बढ़ गया है। प्रतिस्पर्धा के चलते कई प्लेटफॉर्म्स ने किराया घटाना शुरू कर दिया है, साथ ही चालकों से ली जाने वाली कटौती भी कम की जा रही है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण अब तक कंपनियां किराया बढ़ाती रही थीं, लेकिन नई पहल के बाद वे न केवल वृद्धि से बच रही हैं, बल्कि अपनी साख बनाए रखने के लिए कमीशन स्ट्रक्चर में भी बदलाव कर रही हैं।

निजी कंपनियों पर दबाव

योजना के बाद कैब सेक्टर में प्रतिस्पर्धा तेज हो गई है। कई कंपनियों ने किराया कम करने की रणनीति अपनाई है, जबकि चालकों से ली जाने वाली हिस्सेदारी में भी कटौती हो रही है। उबर चालक राधेश्याम मीणा के अनुसार, लगातार काम करने के बावजूद आय सीमित रह जाती है, क्योंकि रोजाना ड्राइवर पास और कमीशन के नाम पर बड़ी राशि कट जाती है। वहीं, एक रैपिडो चालक ने बताया कि उनकी कमाई का लगभग 7 से 10 प्रतिशत हिस्सा कंपनी ले लेती है और बकाया रहने पर बुकिंग भी रोक दी जाती है।

8500 से अधिक वाहनों का पंजीकरण पूरा

पहले चरण में दोपहिया, ऑटो और चार पहिया श्रेणी में अब तक 8500 से अधिक वाहन चालकों ने पंजीकरण कराया है। यह प्रक्रिया 30 मई तक जारी रहेगी।

24 घंटे मिलेगी सेवा

भारत टैक्सी के सिटी हेड अभिषेक चारण ने बताया कि 1 जून से जयपुर में यह सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि अब तक 8500 चालक जुड़ चुके हैं। यह पहल न केवल सस्ती और सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराएगी, बल्कि हजारों चालकों को आर्थिक मजबूती भी देगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery