Wednesday, March, 18,2026

कांग्रेस ने तोड़े सपने, हम उन्हें कर रहे पूराः CM भजनलाल

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के मानसरोवर में आयोजित राजस्थान युवा शक्ति दिवस-2026 के मौके पर कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली कांग्रेस सरकार का काम सिर्फ योजनाओं को लटकाने, भटकाने और अटकाने तक सीमित रहा।

सीएम ने कहा कि कांग्रेस के नेता दिल्ली जाकर सरकार बचाने में लगे रहते थे और होटलों में सोते रहते थे। वे होटलों से निकलते समय एक नहीं, बल्कि दोनों पैरों में पट्टी बांधकर निकलते थे और काम करने में असमर्थता जताते थे।

सीएम भजनलाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने युवाओं के साथ धोखा किया। पेपर लीक जैसे मामलों से युवाओं के सपने चूर-चूर हो गए। हमारी सरकार ने ऐसे सवा चार सौ से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। कांग्रेस सिर्फ धोखा देने में लगी रही, जबकि हम युवाओं के सपने पूरे करने में जुटे हैं।

सीएम ने कहा कि पिछली सरकार ने युवाओं को ठगा, जिसे ठीक करने में हमारी आधी ताकत लग रही है। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। एसआईटी बनाकर कड़ी कार्रवाई की गई। अब तक 420 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सीएम भजनलाल ने कहा कि राजस्थान का युवा जब खड़ा होगा तो राज्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगा। सरकार युवाओं के साथ खड़ी है और रोजगार-स्वरोजगार के अवसर दे रही है।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, विधायक गोपाल शर्मा, बालमुकुंदाचार्य, हमीर सिंह भायल, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, अतिरिक्त मुख्य सचिव (कौशल एवं उद्यमिता) संदीप वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि व आमजन मौजूद रहे।

पेयजल परियोजनाओं पर फोकस

मुख्यमंत्री ने पानी के मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि सरकार ने ईआरसीपी परियोजना, यमुना जल समझौता, देवास योजना, नर्मदा योजना और गंग नहर जैसी परियोजनाओं पर तेजी से काम किया है। राज्य से बाहर जाने वाले पानी को रोककर प्रदेश के हित में इस्तेमाल किया जाएगा। सीएम ने दावा किया कि प्रति व्यक्ति आय पहली बार 2 लाख रुपए से अधिक हो गई है।

485 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण

सीएम भजनलाल ने बताया कि 19 मार्च को चैत्र प्रतिपदा पर राजस्थान दिवस मनाया जाएगा। सरदार पटेल के प्रयासों से राजस्थान का एकीकरण हुआ था, इसलिए इस तारीख को चुना गया। उन्होंने कहा कि राजस्थान दिवस पर युवाओं को विशेष सौगात देने की नई परंपरा शुरू की गई है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता से जुड़े 485 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

9432 युवाओं को स्किल सर्टिफिकेट

कार्यक्रम के दौरान 9,432 युवाओं को कौशल उन्नयन प्रमाण-पत्र दिए गए। 403 स्टार्टअप को वायबिलिटी गैप फंड के तहत 1,145 लाख के चेक वितरित किए गए। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के पहले लाभार्थी को सहायता राशि दी गई। बेस्ट स्टार्टअप्स और अंतरराष्ट्रीय राइफल शूटर मानिनी कौशिक सहित युवा प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि डबल इंजन सरकार युवाओं के भविष्य को मजबूत बना रही है। दुनिया युवाओं के लिए अवसरों से भरी है और राजस्थान के युवा चुनौतियों का सामना कर आगे बढ़ सकते हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery