Tuesday, July, 21,2026

यमुना का जल बनेगा शेखावाटी के विकास की नई धाराः भजनलाल

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि ऐतिहासिक यमुना जल समझौता शेखावाटी के विकास की नई इबारत लिखेगा। उन्होंने कहा कि यमुना का जल केवल पेयजल संकट का समाधान नहीं करेगा, बल्कि सीकर, झुंझुनूं और चूरू को विकास, विरासत और विश्वास के मॉडल जिलों के रूप में स्थापित करने की मजबूत नींव बनेगा। सोमवार को जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री ने यह बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने दशकों पुराने यमुना जल समझौते को धरातल पर उतारा है। इस परियोजना के तहत करीब 295 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन के माध्यम से 1,917 क्यूसेक यमुना जल शेखावाटी क्षेत्र तक पहुंचेगा। इससे सीकर, झुंझुनूं और चूरू सहित आसपास के क्षेत्रों के करीब 75 लाख लोगों को दीर्घकालिक जल सुरक्षा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि वर्ष 1994 में यमुना जल बंटवारे का समझौता होने के बावजूद राजस्थान को उसका अधिकार नहीं मिल सका था। राज्य सरकार ने संवाद, समर्पण और समन्वय की नीति अपनाकर वर्षों से लंबित इस मुद्दे का समाधान निकाला। मुख्यमंत्री ने इसे शेखावाटी के समग्र विकास की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

समारोह में मुख्यमंत्री का यमुना जल समझौते के लिए विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठनों ने अभिनंदन किया। मंत्रोच्चार के बीच उन्हें यमुना जल से भरा कलश भेंट किया गया तथा पारंपरिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, शेखावाटी फाउंडेशन के अध्यक्ष विजय गोयल, गजानन शर्मा और डॉ. एस.पी. यादव सहित बड़ी संख्या में शेखावाटी क्षेत्र के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विरासत संरक्षण और आधुनिक विकास पर फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जल उपलब्धता के साथ-साथ क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत और आधारभूत ढांचे को भी मजबूत कर रही है। शेखावाटी हवेली संरक्षण योजना के तहत सीकर, झुंझुनूं और चूरू की 662 ऐतिहासिक हवेलियों के संरक्षण और पर्यटन विकास की कार्ययोजना तैयार की गई है। वहीं, कोटपूतली-किशनगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे और बीकानेर-कोटपूतली एक्सप्रेसवे से क्षेत्र की सड़क कनेक्टिविटी मजबूत होगी, जिससे उद्योग, कृषि, पर्यटन और व्यापार को नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री
ने शेखावाटी को वीरों, संतों, शहीदों और उद्यमियों की धरती बताते हुए कहा कि यहां के लोगों ने सेना, व्यापार और समाज सेवा के क्षेत्र में देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने खाटूश्यामजी, सालासर बालाजी, जीण माता, शाकंभरी माता, हर्षनाथ, लोहार्गल, नवलगढ़ और मंडावा जैसे धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का उल्लेख करते हुए कहा कि जल उपलब्धता और बेहतर आधारभूत सुविधाओं से इस क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को भी नया विस्तार मिलेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery