Saturday, June, 06,2026

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्धः सीएम

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को भीलवाड़ा जिले के खारी का लांबा गांव में आयोजित ग्राम विकास चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, जन-धन योजना, हर घर नल से जल और नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसे कदम महिलाओं के उत्थान में महत्वपूर्ण साबित हुए हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार स्कूटी योजना की राशि सीधे छात्राओं के खातों में जमा कर रही है तथा मा वाउचर योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। राज्य सरकार ने इस योजना में ऋण सीमा बढ़ाकर 1.5 लाख रुपए तथा ब्याज दर घटाकर 1.5% कर दी है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पाइपलाइन योजना, फार्म पॉण्ड योजना, अक्षय पोषण योजना सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, मिनीकिट और स्वीकृति पत्र वितरित किए। राजीविका महिला स्वयं सहायता समूहों को भी करोड़ों रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की गई। चौपाल में राजीविका से जुड़ी महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि योजनाओं से जुड़कर वे आत्मनिर्भर बनी हैं और परिवार की आय बढ़ाने में योगदान दे रही हैं।

बुजुर्गों की तीर्थाटन की मनोकामना को सरकार कर रही साकार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना बुजुर्गों की तीर्थाटन की मनोकामना को साकार करने का महत्वपूर्ण माध्यम बनी है। योजना के तहत अब तक एक लाख से अधिक वरिष्ठ नागरिक विभिन्न तीर्थस्थलों के दर्शन कर चुके हैं। दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन पर आयोजित सोमनाथ यात्रा शुभारंभ समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में माता-पिता और बुजुर्गों का सम्मान सर्वोपरि है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सोमनाथ यात्रा की ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery