Saturday, April, 18,2026

बंगाल में अब परिवर्तन तय, खिलेगा कमल: भजनलाल

जयपुर/कोलकाता: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के चुनावी दौरे के दौरान सिलीगुड़ी और कोलकाता में कई कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं, उद्यमियों और समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद किया और पार्टी के पक्ष में समर्थन जुटाया। कोलकाता हवाई अड्डे और बागडोगरा एयरपोर्ट पर भजनलाल शर्मा का भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने इस आत्मीय स्वागत और स्नेह के लिए सभी का आभार जताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह बंगाल में परिवर्तन की स्पष्ट आहट दे रहा है। सिलीगुड़ी में आयोजित रोड शो में उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता अब परिवर्तन का मन बना चुकी है और भ्रष्टाचार व तुष्टीकरण के खिलाफ खड़ी है।

डबल इंजन सरकार से विकास को नई गति मिलेगी

भजनलाल शर्मा ने कहा कि डबल इंजन सरकार आने पर पश्चिम बंगाल में औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी और 'सोनार बांग्ला' का सपना साकार होगा। उन्होंने अपने दौरे के दौरान 'निर्मल गंगा चेतना मंच' द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी भाग लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां पर कार्यकर्ताओं का जोश और जनता का समर्थन इस बात का प्रमाण है कि बंगाल अब विकास और सुशासन की राह पर आगे बढ़ने के लिए तैयार है।

भाजपा के समर्थन में बढ़ता उत्साह

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विश्वास जताया कि राज्य में जल्द ही विकास और सुशासन की नई दिशा तय होगी। 'लघु उद्योग भारती' के स्थापना दिवस पर उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत में लघु उद्योगों की भूमिका अहम है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राजस्थान के औद्योगिक विकास का उल्लेख करते हुए बंगाल में भी ऐसी प्रगति की बात कही। सिलीगुड़ी के सिद्धिविनायक हॉल में मारवाड़ी सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा प्रत्याशी शंकर घोष के समर्थन में मतदान की अपील की और रोड शो में उमड़ी भीड़ को भाजपा के बढ़ते जनविश्वास का संकेत बताया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery