Tuesday, July, 14,2026

मुख्यमंत्री ने किए गणेशजी और गोविंद देवजी के दर्शन

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को विवाह की वर्षगांठ पर सपत्नीक जयपुर के मोती डूंगरी गणेश मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश के चरणों में शीश नवाकर प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की मंगल कामना की। उन्होंने कहा कि गजानन महाराज की कृपा सभी प्रदेशवासियों पर सदैव बनी रहे। इस दौरान मंदिर महंत कैलाश शर्मा ने सीएम भजनलाल को पूजा-अर्चना करवाई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर में भी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रभु के चरणों में शीश नवाकर समस्त प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने प्रार्थना की कि प्रभु की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे।

केंद्रीय मंत्री रेड्डी के साथ CM आज करेंगे बैठक को संबोधित

इधर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी के साथ मुख्यमंत्री निवास (CMR) पर आयोजित मंत्रालय की बैठक को संबोधित करेंगे। यह बैठक मंगलवार सुबह 11 से 12 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें मंत्रालय से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery