Tuesday, May, 26,2026

बीसलपुर से सीएम ने किया जल क्रांति का शंखनाद

जयपुर/टोंक/भरतपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गंगा दशमी के पावन अवसर पर सोमवार को टोंक स्थित बीसलपुर बांध से 'वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026' का शुभारंभ कर प्रदेश में जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का संदेश दिया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जल पूजन कर मुख्यमंत्री ने अच्छी बारिश, हरियाली और प्रदेशवासियों की समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने बीसलदेव महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने बीसलपुर बांध की आधुनिक स्काडा प्रणाली का विस्तृत अवलोकन किया। राजस्थान के इतिहास में यह पहला अवसर रहा, जब किसी मुख्यमंत्री ने बीसलपुर बांध पहुंचकर इस हाईटेक जल प्रबंधन प्रणाली का निरीक्षण किया।

जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता भुवन भास्कर ने वीडियो प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मुख्यमंत्री को बांध संचालन और जल प्रबंधन की तकनीकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बीसलपुर बांध क्षेत्र में नई संरचनाओं का निर्माण, बनास नदी का रिचार्ज, श्रृंखलाबद्ध एनिकट निर्माण तथा आवश्यक स्थानों पर गेट लगाए जाएं ताकि अधिकतम वर्षा जल का संरक्षण सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के सुरक्षित जीवन का आधार है।

जल संरक्षण उज्ज्वल भविष्य की कुंजी

'वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026' 25 मई से 5 जून तक पूरे प्रदेश में चलेगा। इस दौरान गांव-गांव में कुओं, बावड़ियों और तालाबों की सफाई, श्रमदान, जल चौपाल, प्रभात फेरियां, पौधारोपण और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही नए जल संरक्षण कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण भी होगा। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से जल बचाने का संकल्प लेने और अभियान से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि 'जल है तो कल है, और जल संरक्षण ही राजस्थान के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है।'

गंगा माता मंदिर में पूजा

भरतपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने गंगा माता मंदिर में पूजा-अर्चना की और श्रद्धालुओं को गंगाजल, तुलसी के पौधे, श्रीफल और प्रसाद वितरित किए। सुजान गंगा पर पौधारोपण और दीपदान किया, जिससे पूरा वातावरण श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हो गया। पीएम नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत अपील के अनुरूप मुख्यमंत्री ने भरतपुर में ईवी बस का उपयोग किया।

ईसरदा बांध का हवाई सर्वेक्षण

बीसलपुर के बाद मुख्यमंत्री ने ईसरदा बांध का हवाई सर्वेक्षण कर जल प्रबंधन और सिंचाई परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने रामजल सेतु लिंक परियोजना से जुड़े कार्यों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए। यह परियोजना ईसरदा, गलवा और बंध बरेठा बांधों से होकर गुजरती है।

बंध बरेठा बांध पर भी जल पूजन

मुख्यमंत्री भरतपुर पहुंचे, जहां उन्होंने बंध बरेठा बांध पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जल पूजन किया। उन्होंने बांध की पाल के निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर परियोजना विस्तार और उन्नयन की जानकारी ली।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery