Tuesday, December, 16,2025

भजनलाल सरकार... सुशासन-जवाबदेही का मॉडल बना प्रदेश

जयपुर:  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार सोमवार को अपने कार्यकाल के दो वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण कर रही है। 15 दिसंबर 2023 को अपने जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते हुए भजनलाल शर्मा ने प्रदेश को सुशासन और विकास की नई दिशा देने का संकल्प लिया था। बीते दो वर्षों में सरकार ने जवाबदेही, पारदर्शिता और जनकल्याण को केंद्र में रखकर शासन का ऐसा मॉडल प्रस्तुत किया है, जिसने जनता के विश्वास को मजबूत किया है। सरकार अब तक दो वर्षों की 73 प्रतिशत बजट घोषणाओं को धरातल पर उतार चुकी है, जबकि चुनावी वादों के लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूरे किए जा चुके हैं। सरकार की द्वितीय वर्षगांठ और मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर प्रदेशभर में सेवा समर्पण कार्यक्रम होंगे। मुख्यमंत्री दिन की शुरुआत सांगानेर स्थित पिंजरापोल गौशाला में गौसेवा से करेंगे। इसके बाद वे मोती डूंगरी गणेशजी, गोविंद देवजी मंदिर और पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके साथ ही सीएम रक्तदान शिविरों में पहुंचकर उत्साहवर्धन करेंगे।

प्रदेश को देंगे कई सौगातें

मुख्यमंत्री इस अवसर पर प्रदेश को कई महत्वपूर्ण सौगातें भी देंगे। आरयूएचएस परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय आरोग्य शिविर में 22 मदर लैब और 800 स्पोक्स का शुभारंभकिया जाएगा। दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे और राजकीय विद्यालयों में नेत्र जांच शिविरों की शुरुआत होगी। दोपहर में जवाहर कला केंद्र में राज्य स्तरीय विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जाएगा, जहां सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को आमजन के सामने प्रस्तुत करेगा।

सत्ता और संगठन का मजबूत तालमेल

राजनीतिक स्तर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सत्ता और संगठन के बीच बेहतर समन्वय देखने को मिला है। मुख्यमंत्री के पगफेरों ने संगठनात्मक ऊर्जा को मजबूती दी है। उपचुनावों से लेकर लोकसभा चुनावों तक भाजपा की सफलताओं को सरकार की नीतियों और नेतृत्व पर जनता के भरोसे के रूप में देखा जा रहा है। आने वाले समय में सरकार का फोकस निवेश, रोजगार, महिला और युवा सशक्तीकरण तथा आधारभूत ढांचे के विकास पर रहेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery