Tuesday, July, 14,2026

भ्रष्टाचार पर एक्शन, सीएम बोले... पिक्चर अभी बाकी है

जयपुर: राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के जवाब में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल की क्षेत्रवार उपलब्धियां गिनाते हुए कई अहम घोषणाएं कीं और विपक्ष पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि सरकार विकास और विरासत दोनों को साथ लेकर चल रही है और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर फोकस है। जलजीवन मिशन को लेकर मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने इस योजना को कुप्रबंधन और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया। 'आठ महीनों तक इनके मंत्री जेल में रहे, अभी तो पिक्चर बाकी है।' हमने अभियोजन स्वीकृति दी है, आगे भी एक्शन होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र ने जलजीवन मिशन की अवधि बढ़ाई है और राज्य में हर घर नल का संकल्प पूरा किया जाएगा।

सदन में टोका-टाकी के दौरान मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि वे दिल्ली जनता के काम के लिए जाते हैं, सरकार बचाने के लिए नहीं। जब जाते हैं, जनता के लिए कुछ लाते हैं। शेखावाटी क्षेत्र के पानी के मुद्दे पर उन्होंने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा को निशाने पर लेते हुए कहा कि शेखावाटी वालों को पानी मैं ही पिलाऊंगा। जल संसाधन क्षेत्र का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि रामजल सेतु परियोजना के तहत नवनेरा बैराज और ईसरदा बांध में जल संग्रहण शुरू हो चुका है। बंध बारैठा और ब्राह्मणी बैराज के लिए भी हजारों करोड़ रुपए के सहमति पत्र जारी किए गए हैं।

यमुना जल समझौते की डीपीआर अंतिम चरण में है और पाइ‌पलाइन अलाइनमेंट का सर्वे पूरा हो चुका है। ऊर्जा क्षेत्र में सौर और थर्मल दोनों सेक्टर में विस्तार का दावा करते हुए सीएम ने कहा कि कुसुम योजना के तहत बड़े पैमाने पर सोलर प्लांट स्थापित किए गए हैं। कोयला आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए खदानों से खनन शुरू कराया गया है, जिससे बिजली उत्पादन को स्थिरता मिली है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बजट भाषण में सरकार की सामूहिक नेतृत्व क्षमता साफ दिखाई दी। चीफ सेक्रेटरी, मुख्यमंत्री कार्यालय और विभिन्न विभागों के आला अफसरों ने मुख्यमंत्री के सुपरविजन में मिलकर भाषण तैयार किया। सीएमओ ने प्रभावी समन्वय सुनिश्चित किया, जबकि मुख्यमंत्री ने फाइनल रिप्लाई स्पीच स्वयं तय की। भाषण में प्रत्येक महत्वपूर्ण मुद्दे पर डिप्टी सीएम एवं वित्त मंत्री दीया कुमारी को विश्वास में लिया गया। एक-एक विषय को चुनकर सीएम ने विपक्ष पर सटीक प्रहार किए। सरकार की इस कलेक्टिव लीडरशिप और अफसरशाही तालमेल की राज्यभर में प्रशंसा हो रही है। विशेष रूप से 11 फरवरी का बजट अब सभी के लिए अगली बड़ी परीक्षा माना जा रहा है, जिसमें यह सामूहिक नेतृत्व और समन्वय अपनी परीक्षा देगा।

युवाओं से कह दीजिए... तैयारी करें

मुख्यमंत्री ने युवाओं और भर्ती प्रक्रिया पर भी कड़ा संदेश दिया। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष की ओर देखते हुए कहा कि युवाओं से कह दीजिए कि तैयारी करें, परीक्षाएं ईमानदारी से होंगी। बैकडोर एंट्री नहीं होगी और कोशिश करने वालों की जेल में एंट्री तय है।

गहलोत पर साधा निशानाः पूर्व मुख्यमंत्री पर बिना नाम लिए निशाना साथते हुए सीएम ने कहा कि विपक्ष के एक बड़े नेता लगातार सदन में नहीं आ रहे। जो स्वयं को गांधीवादी बताते हैं, उन्हें सत्य पर फिर से विचार करना चाहिए और युवाओं के साथ हुए अन्याय पर जवाब देना चाहिए।

हर साल जनता के बीच रिपोर्ट कार्डः मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि हम आगामी तीन वर्षों में विकास की गति को और रफ्तार देकर राजस्थान को देश में अग्रणी राज्य बनाएंगे और प्रदेश के जवान, किसान और महिला को आगे बढ़ाकर सम्मान दिलाएंगे। संकल्प पत्र के वादे के अनुरूप हमारी सरकार प्रत्येक वर्ष किए गए नीतिगत निर्णय और विकास के कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच में लेकर जाएगी।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery