Tuesday, September, 29,2026

ईवीएम पर सवाल से नहीं छिपेगी कांग्रेस की नाकामी: भजनलाल

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को भरतपुर और खैरथल तिजारा में कांग्रेस पर संवैधानिक संस्थाओं और चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाकर अपनी राजनीतिक असफलताओं से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया। भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को ईवीएम और चुनाव आयोग पर आरोप लगाने के बजाय अपने कार्यों और नीतियों की समीक्षा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की जनता को अपनी संवैधानिक संस्थाओं पर विश्वास है। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव के बाद अब पंचायतीराज चुनाव की ढाणी-ढाणी और घर-घर जाकर तैयारियों में पूरी ताकत झोंकने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव, सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी पहुंचाएं। 'मेरा बूथ-सबसे मजबूत' मंत्र के साथ बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के निर्देश भी दिए। भजनलाल ने कहा कि प्रदेश के 309 नगरीय निकायों में से 204 में भाजपा के बोर्ड बने हैं। उन्होंने इसे संगठन और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताते हुए निकाय चुनाव की सफलता को पंचायत चुनाव की तैयारियों का आधार बनाने को कहा।

कांग्रेस के पिछले कार्यकाल पर भी निशाना

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के पिछले कार्यकाल पर भ्रष्टाचार, कुशासन, तुष्टीकरण और परिवारवाद की राजनीति के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के 33 माह के कार्यकाल में पानी, बिजली, सुरक्षा, स्वास्थ्य और किसान कल्याण के क्षेत्र में काम हुआ है। पेपर लीक के मुद्दे पर भी उन्होंने पिछली कांग्रेस सरकार को घेरा और कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं को रोजगार देने को प्राथमिकता दी है।

'पानी का सौदा' करने का आरोप

भजनलाल ने कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति के चलते राजस्थान के पानी के हितों से समझौता करने का आरोप लगाया। उन्होंने अपनी सरकार के अंतरराज्यीय जल समझौतों को प्रदेश के हितों को आगे बढ़ाने वाला कदम बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वही कांग्रेस है, जिसने वोटबैंक की राजनीति के चक्कर में राजस्थान के हक के पानी तक का सौदा करने से गुरेज नहीं किया। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि विपक्ष के आरोपों और कथित दुष्प्रचार का जवाब संयम और तथ्यों के साथ दिया जाए। युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों से लगातार संवाद रखने तथा जरूरतमंदों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर भी जोर दिया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery