Tuesday, February, 10,2026

सरकार 'न पर्ची की है, ना खर्ची की', युवाओं को पूरा मौका मिलेगा: भजनलाल

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अलवर जिले के रामगढ़ क्षेत्र के ग्राम बहाला में आयोजित ग्राम उत्थान शिविर के दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह पारदर्शी है और 'न पर्ची की, ना खर्ची की' नीति पर काम कर रही है। युवाओं को आगे बढ़ने के लिए पूरा अवसर दिया जा रहा है और उन्हें किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को न तो किसान की वास्तविक समझ है और ना ही मजदूर के जीवन का अनुभव। कांग्रेस द्वारा मनरेगा को लेकर किए जा रहे आंदोलनों पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग यह तक नहीं जानते कि मुंडासा कब और क्यों बांधा जाता है। किसान सिर पर मुंडासा तब बांधता है, जब वह खेत में मेहनत और तेज धूप-ठंड से बचाव करता है। विधानसभा में न तो धूप होती है और ना ही ठंड, इसलिए केवल मुंडासा बांध लेने से कोई किसान नहीं बन जाता।

201 विकास परियोजनाओं की दी सौगातः मुख्यमंत्री शर्मा ने ग्राम उत्थान शिविर के दौरान 152 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली 201 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इनमें 89 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से 52 कार्यों का शिलान्यास तथा लगभग 63 करोड़ रुपए की लागत से 149 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। ये परियोजनाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा, सड़क, जलापूर्ति और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी हुई हैं।

गांव-गांव जाकर लोगों को दी जा रही राहतः मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम उत्थान शिविरों का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। सरकार गांव-गांव जाकर पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दे रही है, ताकि उन्हें दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 1800 से अधिक ग्राम उत्थान शिविर आयोजित किए जा चुके हैं, जिनसे लाखों ग्रामीणों को राहत मिली है। किसानों को सॉइल हेल्थ कार्ड, स्वामित्व कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड तथा पशुपालकों को पशु बीमा और उपचार की सुविधाएं दी गई हैं। युवाओं को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक एक लाख से अधिक सरकारी नियुक्तियां दी जा चुकी हैं और 1.54 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। राज्य सरकार के कार्यकाल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है। उन्होंने युवाओं से मन लगाकर पढ़ाई करने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

वीबी जी राम जी कानून से गांवों को मिलेगी मजबूती...

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र को लेकर राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। वीबी जी राम जी कानून के तहत ग्रामीणों को 125 दिन का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा तथा स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण होगा, जिससे गांवों का बुनियादी ढांचा सुदृढ़ बनेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery