Monday, August, 03,2026

जादूगर हैं गहलोत, हेरा-फेरी में माहिर: CM भजनलाल

उदयपुर/जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि वे 'जादूगर' हैं और 'हेरा-फेरी' में माहिर हैं। उन्होंने दावा किया कि यह बात कांग्रेस के लोग भी कहते हैं। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि गहलोत सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार, अव्यवस्था और प्रशासनिक अनियमितताएं चरम पर थीं, जिसका परिणाम यह है कि उस समय के कई मंत्री और अधिकारी आज जेल में हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस शासन में रोडवेज कर्मचारियों को आठ-नौ महीने तक वेतन का इंतजार करना पड़ता था, जबकि वर्तमान भाजपा सरकार में कर्मचारियों को समय पर वेतन और पेंशन मिल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार में तबादलों से लेकर विकास कार्यों तक भ्रष्टाचार का बोलबाला था और जनता ने उसी का जवाब चुनाव में दिया। रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए भजनलाल शर्मा ने कहा कि पिछली सरकार ने युवाओं के साथ धोखा किया, जबकि उनकी सरकार रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि पिछले ढाई वर्षों में राज्य सरकार 1.78 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र दे चुकी है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री से सवाल किया कि अपने कार्यकाल के समान अवधि में उन्होंने कितने युवाओं को सरकारी नौकरियां दी थीं।

मुद्दों से भाग रहे हैं गहलोत... डोटासरा के आरोपों का दें जवाब

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आरोपों और बयानों का जवाब देना चाहिए, लेकिन वे वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता से किए हर वादे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में करोड़ों रुपये के विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों, महिलाओं, युवाओं और श्रमिकों के कल्याण के लिए राज्य सरकार लगातार नई योजनाएं लागू कर रही है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान विकास, सुशासन और पारदर्शिता के नए मानक स्थापित कर रहा है तथा राज्य तेजी से प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery