Monday, May, 04,2026

चंदन वनों से महकेगा दक्षिण राजस्थान, लगेंगे 30 हजार पौधेः भजनलाल

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सीएम निवास पर आयोजित वन विभाग की बैठक में बांसवाड़ा के झांतलिया, उदयपुर के बांकी एवं सिरोही के जनापुर में चंदन वन विकसित करने के निर्देश दिए। प्रत्येक चंदन वन में 10 हजार से अधिक चंदन के पौधे रोपित किए जाएंगे। सीएम शर्मा ने इन चंदन वनों के लिए गुणवत्तापूर्ण पौधों का चयन करने और सुरक्षा के लिए फेंसिंग और सिंचाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने कहा कि बांसवाड़ा, उदयपुर एवं सिरोही में चंदन वनों की स्थापना से प्रदेश का वन-धन और अधिक समृद्ध होगा तथा अन्य जिलों में भी संभावनाएं तलाशी जाएंगी। बैठक में मानसून से पूर्व गड्डों की खुदाई, फेंसिंग सहित सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण के साथ किसानों की आय बढ़ाने के लिए फलदार पौधे उपलब्ध करवाने तथा वन विभाग को इसके लिए योजना बनाने को कहा। सीएम शर्मा ने पहाड़ी और वन क्षेत्रों में ड्रोन सीडिंग और अरावली क्षेत्र में सघन पौधरोपण के निर्देश दिए। बैठक में वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे और वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery