Tuesday, July, 14,2026

शिक्षित युवा-सशक्त समाज से बनेगा विकसित राजस्थानः मुख्यमंत्री

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू और अर्द्धघुमंतू जनजाति समाज के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह संकल्पित है। उन्होंने कहा कि सशक्त महिला, शिक्षित युवा, समृद्ध किमान और कुरीति मुक्त समाज ही प्रदेश के विकास की मजबूत नीव है।
भजनलाल शमां रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर गडरिया-गाडरी-गायरी-धनगर-पाल-बघेल सहित विमुक्त, घुमंतु एवं अर्द्धघुमंत जनजाति समाज के प्रतिनिधिमंडल से मिले। प्रतिनिधिमंडल ने समाज के हित में की गई बजट घोषणाओं और कल्याणकारी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। इस मौके पर भजनलाल शर्मा ने पुण्यश्लोक अहिल्या बाई होल्कर को 301वीं जयंती के प्रदेश स्तरीय समारोह का पोस्टर विमोचन किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पशुपालन किसानों की अतिरिक्त आय का अच्छा साधन है। प्रदेश में 2.185 नई दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियां शुरू की गई हैं। कार्यक्रम में विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू जनजाति महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दुष्यंत कुमार बघेल सहित समान के बड़ी संख्या में प्रतिनिधि मौजूद रहे।

अहिल्या बाई महिला सशक्तीकरण की मिसाल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू जनजाति समाज गौरवपूर्ण इतिहास और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का धनी है। खानवा के युद्ध में वीर सिंह बघेल ने राणा सांगा के साथ मुगलों के खिलाफ बहादुरी दिखाई थी। गडरिया समाज पुण्यश्लोक अहिल्या बाई होल्कर की परंपराओं को आगे बढ़ा रहा है। अहिल्या बाई ने राष्ट्र को सही दिशा दी। समाज को उनके आदशों पर चलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। भजनलाल शर्मा ने समाज के युवाओं से अपील की कि वे खेती और पशुपालन की पुरानी परंपरा को आधुनिक तकनीक से जोड़े। रासायनिक उर्वरकों का कम उपयोग करें और जैविक खाद को बढ़ावा दे। उन्होंने कहा कि युवा नशे से दूर रहें, शिक्षा पर ध्यान दें और प्रशासनिक सेवाओं, सेना, पुलिस, व्यापार, आईटी जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़े। सरकार हर संभव मदद करेगी।

किसानों-पशुपालकों के लिए सरकारी योजनाएं

सीएम ने बताया कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। किसान सम्मान निधि की राशि 9 हजार कर दी गई है। गेहूं पर 150 रुपए प्रति क्विंटल बोनस दिया जा रहा है। 26 जिलों में किसानों को दिन में बिजली मिल रही है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery