Sunday, May, 03,2026

डबल इंजन सरकार की योजनाएं बन रहीं सर्वजन उत्थान का आधारः सीएम

जयपुर: कुम्हार, कुमावत और प्रजापत समान के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर बजट घोषणाओं और समाज हित में किए जा रहे कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य की डबल इंजन सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिवद्धता के साथ काम कर रही है और लोक कल्याणकारी योजनाएं सर्वजन विकास का आधार बन रही हैं। उन्होंने कहा कि माटी कला के उत्पाद शगुन और प्रगति के प्रतीक हैं तथा इस कला से जुड़े शिल्पकार विकसित राजस्थान के "माटी के लाल" है। बदलते समय में माटी कला से जुड़े लोगों की समस्याओं का समाधान कर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है।

योजनाओं का विस्तारः मुख्यमंत्री ने बताया कि पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत कारीगरों को 5 प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। अब तक 2 लाख से अधिक लाभार्थियों को प्रशिक्षण और 53 हजार से ज्यादा लोगों को ऋण दिया जा चुका है। इसके साथ ही श्रमिकों, स्ट्रीट वेंडर्स और लोक कलाकारों के लिए मुख्यमंत्री विश्वकमां पेंशन योजना शुरू की गई है, जिसमें 60 वर्ष की आयु के बाद 3 हजार रुपए मासिक पेंशन का का प्रावधान है। उन्होंने विद्यार्थियों के हित में छात्रावास और आवासीय विद्यालयों में दी जाने वाली राशि बढ़ाकर 3,250 रुपए प्रति माह करने तथा एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों को कक्षा 8 के बाद प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने की व्यवस्था का भी उल्लेख किया।

माटी कला को मिलेगा प्रोत्साहन

मुख्यमंत्री ने कहा कि माटी कला के विकास के लिए 'माटी कला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' स्थापित किया जाएगा। साथ ही माटी कला बोर्ड के माध्यम से 1,350 कामगारों को निशुल्क इलेक्ट्रिक चाक और मिट्टी गूंधने की मशीनें उपलब्ध कराई गई है। डूंगरपुर में शिल्पग्राम निर्माण के लिए 9 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने युवाओं के कौशल विकास पर जोर देते हुए बताया कि करीब साढ़े 3 लाख युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है और मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के तहत लगभग 2 लाख युवाओं की इंटर्नशिप मिल रही है। इसके अलावा 144 आईटीआई में स्मार्ट क्लासरूम स्थापित किए गए है। कार्यक्रम में पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत, श्रीयादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टांक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी सरकार के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 'माटी राजस्थान री' पुस्तक का विमोचन किया और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों को "माटी के लाल" पुरस्कार से सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने त्रिवेणी धाम में की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को शाहपुरा स्थित त्रिवेणी धाम में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर में सीताराम जी और नृसिंह भगवान के समक्ष प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संत रामरिछपाल दास महाराज से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। साथ ही गंगादास महाराज की समाधि स्थल पर माल्यार्पण किया और भगवानदास महाराज एवं नारायणदास महाराज की प्रतिमाओं के दर्शन किए। इससे पहले मुख्यमंत्री ने गोशाला में गौ पूजन कर गायों को चारा खिलाया। कार्यक्रम में राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी और पूर्व विधायक अशोक परनामी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery