Tuesday, July, 14,2026

लखपति दीदी अब मिलेनियर बनने की ओर अग्रसर: CM

जयपुर: भजनलाल सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर रविवार को हरिश्चंद्र माथुर राजस्थान लोक प्रशासन संस्थान में आयोजित राज्य स्तरीय लखपति दीदी संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश की लखपति दीदियां अब मिलेनियर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने लखपति दीदी योजना को महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की मजबूत नींव बताते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को धरातल पर उतार रही है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लखपति दीदी योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सखियों को टैबलेट वितरित किए। उन्होंने कहा कि डिजिटल संसाधनों से जुड़कर महिलाएं अब अपने उत्पादों की ब्रांडिंग, ई-कॉमर्स और डिजिटल लेन-देन को और अधिक सशक्त तरीके से कर सकेंगी। इससे ग्रामीण महिलाओं की बाजार तक सीधी पहुंच बनेगी और उनकी आय में निरंतर वृद्धि होगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए व्यापक स्तर पर काम किया है। अब तक 19 लाख 45 हजार महिलाओं को विभिन्न कौशलों का प्रशिक्षण देकर प्रदेश में 12 लाख से अधिक लखपति दीदी तैयार की गई हैं। सरकार का लक्ष्य 'हर हाथ को हुनर, हर घर को रोजगार' है, जिसे राजीविका के माध्यम से सफलतापूर्वक लागू किया जा रहा है।

आधी आबादी को मिल रहा पूरा हक

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आधी आबादी को उसका पूरा अधिकार मिल रहा है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिए लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। इसके साथ ही लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत बालिकाओं को डेढ़ लाख रुपए की सहायता, 10 लाख 51 हजार साइकिलें और 40 हजार स्कूटी वितरित की गई हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत सहायता राशि बढ़ाकर 6,500 रुपए किए जाने से प्रदेश की 10 लाख गर्भवती महिलाओं को 531 करोड़ रुपए का लाभ मिला है। महिला सुरक्षा के लिए 500 कालिका पेट्रोलिंग यूनिट और 65 एंटी रोमियो स्क्वॉड गठित किए गए हैं, जिससे महिला अत्याचार के मामलों में 12 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हुई

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि लखपति दीदी योजना ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत किया है और वे अब सामाजिक व आर्थिक निर्णयों में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। कार्यक्रम में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रेया गुहा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में राजीविका से जुड़ी महिलाएं मौजूद रहीं।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery