Monday, May, 18,2026

अब किसानों के बेटे भी बन रहे आरएएस: मुख्यमंत्री

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को जयपुर के बगरू क्षेत्र के ठीकरिया गांव पहुंचे, जहां उन्होंने ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों, महिलाओं, किसानों और युवाओं से सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री ईवी बस से कार्यक्रम स्थल पहुंचे और लोगों से ईंधन बचाने तथा साझा वाहनों का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने महिला समूहों और किसानों से सरकारी योजनाओं को लेकर फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उज्ज्वला योजना, जन-धन योजना, हर घर जल और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं से महिलाओं का जीवन बदला है। युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अब किसानों के बेटे भी आरएएस जैसी परीक्षाओं में टॉप कर रहे हैं, जो बदलते राजस्थान की तस्वीर है। उन्होंने बताया कि अब तक सवा लाख से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं।

लखपति दीदी योजना से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भरः मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीविका के माध्यम से प्रदेश में 22 लाख महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया है और 17.5 लाख महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहे हैं और महिलाएं गांवों में परिवर्तन की बड़ी ताकत बनकर उभर रही हैं। राजीविका से जुड़ी इंद्रा शर्मा ने बताया कि उनके क्षेत्र में 272 स्वयं सहायता समूह और 27 ग्राम संगठन कार्यरत हैं, जिनसे 3500 महिलाएं जुड़ी हैं। इनमें से 1500 महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि उनकी वार्षिक आय अब 10 लाख रुपए से अधिक हो गई है और वे "मिलेनियर दीदी" बन चुकी हैं।

किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने की सलाहः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किसानों से प्राकृतिक और जैविक खेती अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि डीएपी और यूरिया के कम उपयोग से खेती की लागत घटेगी और जमीन की उर्वरता बनी रहेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के 26 जिलों में किसानों को दिन में बिजली दी जा रही है। साथ ही जल संरक्षण, रामजल सेतु लिंक परियोजना और यमुना जल समझौते पर तेजी से काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित ग्राम-वार्ड अभियान के तहत गांवों और शहरों के विकास की योजना तैयार की जा रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery