Tuesday, May, 26,2026

लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: CM

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शहरी विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को सख्त संदेश दिया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी परियोजनाएं तय समय सीमा में और गुणवत्ता के साथ पूरी हों। मुख्यमंत्री ने कहा कि जयपुर सहित प्रदेश के सभी शहरों में सुगम यातायात, स्वच्छता, सौन्दर्याकरण और योजनाबद्ध शहरी विकास सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मानसून से पहले नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था को मिशन मोड में पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या न हो। उन्होंने कहा कि कचरे का समय पर उठाव और निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, साथ ही सफाई कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग हो।

जयपुर में सिग्नल फ्री चौराहों पर फोकस

यातायात सुधार के लिए मुख्यमंत्री ने शहर के अधिक से अधिक चौराहों को सिग्ग्रल फ्री बनाने, अनावश्यक रोड कट बंद करने और पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अतिक्रमण के खिलाफ सखा कार्रवाई करते हुए 'जीरो टॉलरेंस' नीति अपनाने को कहा। मुख्यमंत्री ने सीवरेज और ड्रेनेज परियोजनाओं को प्राथमिकता देने की बात कही, ताकि शहरों में बेहतर और सुरक्षित बुनियादी ढांचा विकसित हो सके। उन्होंने जयपुर को एक मॉडल शहर के रूप में विकसित करने के लिए भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया।

परियोजनाओं की समीक्षा

बैठक में शहर की कई प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा भी की गई। इनमें सालिग्रामपुरा आरओबी, सिविल लाइंस फाटक आरओबी, गोपालपुरा और सांगानेर एलिवेटेड रोड, अरण्य भवन जगतपुरा रोड, पुरानी चुंगी अंडरपास, राम मंदिर आरओबी, द्रव्यवती एलिवेटेड कॉरिडोर और महल रोड कॉरिडोर शामिल हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जेडीए, नगर निगम, पुलिस विभाग और जयपुर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने सभी एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय के साथ कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery