Sunday, May, 17,2026

पीएम और सीएम के आह्वान पर मंत्रियों ने घटाए प्रोटोकॉल वाहन

जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित बैठक में निर्देश दिए कि पेट्रोल-डीजल बचत के लिए सभी अधिकारी भी वाहनों के उपयोग में मितव्ययिता बरतें। उन्होंने कहा कि अधिकारी वाहनों का न्यूनतम उपयोग करें और अधिकाधिक कार पूलिंग व्यवस्था अपनाएं। साथ ही, जिलों में वीसी के माध्यम से बैठकों को प्राथमिकता दें। उन्होंने मुख्य सचिव को सभी जिला कलेक्टरों को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी करने के लिए कहा। इसी को लेकर राजस्थान के मंत्री सदाचार की राह पर चल पड़े हैं। राजस्थान सरकार के डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने काफिले में गाड़ियां कम की हैं। अब वे सिर्फ दो गाड़ियों के काफिले में चल रहे हैं। जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने भी इस दिशा में पहल करते हुए निर्णय लिया है कि राजकीय दौरों में आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था के अलावा अन्य वाहनों का उपयोग नहीं किया जाएगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं से भी अपील की है कि उनके राजकीय और निजी दौरों के दौरान वाहनों का न्यूनतम उपयोग किया जाए और यथासंभव कार पूलिंग अपनाई जाए। इसी क्रम में देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत, जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत ने भी दौरे के दौरान प्रोटोकॉल वाहन का उपयोग नहीं करने का निर्णय लिया है। कुमावत ने कार्यकर्ताओं से भी अपील की कि वे इस पहल का अनुसरण करें।

क्या राजस्थान के चिकित्सक भी करेंगे डॉ भंसाली जैसी पहल ?

मुंबई के वरिष्ठ चिकित्सक एवं संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. गौतम भंसाली ने भी प्रधानमंत्री की अपील का समर्थन करते हुए मरीजों से अनावश्यक अस्पताल यात्रा से बचने की अपील की है। डॉ. गौतम भंसाली ने कहा कि राष्ट्रहित में ईंधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से नियमित परामर्श, फॉलोअप और रिपोर्ट जांच के लिए ऑनलाइन कंसल्टेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। हालांकि, आपातकालीन और गंभीर स्थिति में अस्पताल आने की सुविधा जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि ईंधन बचाएं, राष्ट्र को मजबूत बनाएं। हालांकि कोविड काल में इस तरह की पहल हो चुकी है। लेकिन क्या राजस्थान के चिकित्सक भी डॉ. भंसाली जैसी पहल करेंगे।

ऊर्जा बचत और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा

ऊर्जा संरक्षण को लेकर भी कई राज्यों में विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। रात 10 बजे के बाद सजावटी लाइटों के सीमित उपयोग, पीएम सूर्य घर योजना को बढ़ावा देने और सरकारी भवनों में बिजली बचत उपाय लागू करने पर जोर दिया जा रहा है। खाद्य तेल के सीमित उपयोग और नेचुरल फार्मिंग को प्रोत्साहन देने जैसे संदेश भी दिए जा रहे हैं। अगले छह महीनों तक गैर-जरूरी विदेश यात्राएं टालने, सरकारी खर्चों में संयम बरतने और प्रशासनिक कार्यों को अधिक डिजिटल बनाने की एडवाइजरी भी जारी की गई है। इसे आर्थिक अनुशासन और संसाधनों के बेहतर उपयोग की दिशा में कदम माना जा रहा है।

भाजपा शासित राज्यों में शुरू हुई पहल, क्या प्रदेश में भी दिखेगी तस्वीर ?

देश के कई भाजपा शासित राज्यों में सादगी, मितव्ययता और संसाधनों के संयमित उपयोग को लेकर नई पहले शुरू हो चुकी है। सरकारें और जनप्रतिनिधि आमजन से सप्ताह में एक दिन 'नो व्हीकल डे' मनाने, सार्वजनिक परिवहन अपनाने और ऊर्जा बचत की आदत विकसित करने की अपील कर रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में अब चर्चा इस बात की है कि क्या इसी प्रकार के दिशा-निर्देश और अभियान राजस्थान में भी देखने को मिल सकते है। कई राज्यों में मेट्रो, बस और पीएनजी के अधिक उपयोग पर जोर दिया जा रहा है। स्कूलों और बड़े संस्थानों में विद्यार्थियों और कर्मचारियों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कार पूलिंग, साइक्लिंग और इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने के साथ-साथ अलग-अलग ऑफिस टाइम स्लॉट लागू करने जैसे सुझाव भी सामने आ रहे हैं, ताकि ट्रैफिक और ईंधन की खपत कम हो सके। जनप्रतिनिधियों द्वारा सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की पहल को भी सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery