Friday, April, 03,2026

राजनीति और हर कार्य धर्म के बिना अधूराः CM भजनलाल

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राजनीति हो या कोई अन्य कार्य, धर्म की भूमिका अनिवार्य है। उनके अनुसार, धर्म के अभाव में किसी भी कार्य की पूर्णता संभव नहीं है। धर्म परायणता से ही सिद्धियां प्राप्त होती हैं और समाज तथा राष्ट्र की उत्कृष्टता सुनिश्चित होती है। मुख्यमंत्री ने बालोतरा के कनाना मठ में आयोजित श्री ललिता महायज्ञ की पूर्णाहुति और मां सरस्वती मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव पर यह बातें कही। सीएम ने कहा कि सनातन परंपरा हमें धर्म  के मार्ग पर चलते हुए सामाजिक एकता और समृद्धि की ओर प्रेरित करती है। राजस्थान की भूमि शौर्य, आस्था और भक्ति की त्रिवेणी है, जहां साधु-संतों के आशीर्वाद से सनातन संस्कृति का पुनर्जागरण हो रहा है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन न केवल सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ी को हमारी विरासत से जोड़ते हैं। बालोतरा के तीर्थस्थल प्रदेश की गौरवशाली संस्कृति के सजग प्रहरी हैं। कनाना मठ की पवित्र भूमि अलौकिक ऊर्जा का संचार करती है।

देश के धार्मिक और सांस्कृतिक परिदृश्य में आया ऐतिहासिक परिवर्तनः मुख्यमंत्री ने देश के धार्मिक और सांस्कृतिक परिदृश्य में आए ऐतिहासिक परिवर्तनों का भी उल्लेख किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा, वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और उज्जैन में महाकाल महालोक निर्माण को उदाहरण बताया। साथ ही प्रसाद योजना के तहत देशभर के प्रमुख तीर्थस्थलों में आधारभूत ढांचे और सुविधाओं का विकास किया जा रहा है।

आस्था की सेवा सबसे बड़ी जनसेवा

सीएम ने यह भी कहा कि आस्था की सेवा सबसे बड़ी जनसेवा है। इसी उद्देश्य से प्रदेश में तीर्थस्थलों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत बुजुर्गों को निशुल्क तीर्थ दर्शन कराए जा रहे हैं। इस अवसर पर देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सनातन धर्म और मंदिरों के विकास के लिए विशेष कार्य किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री आज दिल्ली दौरे पर

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार सुबह दिल्ली के लिए खाना होंगे। उनके इस दौरे का मुख्य उद्देश्य विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रीय मंत्रियों से अधिकारिक मुलाकात करना है। मुख्यमंत्री विशेष रूप से नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से भेंट करेंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery