Saturday, March, 14,2026

केंद्र से मिलने वाली राशि का समय पर हो उपयोग: सीएम

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि केंद्र से सहायता प्राप्त योजनाओं के तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता का तय समय सीमा के भीतर उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि राज्य को केंद्र से निधि का हस्तांतरण लगातार होता रहे। उनहोंने अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन, वित्तीय प्रगति और लाभार्थियों तक पहुंच की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। सीएम गुरुवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में केंद्र सहायता प्राप्त योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ये योजनाएं राज्य के सर्वांगीण विकास के साथ महिला, युवा, किस्थान और मजदूर सहित सभी वर्गों के उत्थान का प्रमुख माध्यम हैं। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के सुधार में भी इन योजनाओं की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि योजनाओं में प्राप्त निधि का समय पर उपयोग होने से अंतिम सोर तक बैठे व्यक्ति को राहत मिलती है। इसलिए अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि योजनाओं में मिलने वाली राशि समय पर खर्च हो और केंद्र से अगली किस्त जारी कराने के प्रयासों में तेजी लाई जाए। बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित संबंधित विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव, शासन सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

गांवों की गलियों तक पहुंचे स्वास्थ्य सेवा, यही हमारा संकल्पः मख्यमंत्री भजनलाल

जयपुर के सीतापुरा स्थित जेईसीसी में ऑल इंडिया ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसायटी की 84वीं वार्षिक इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का मुख्यमंत्री भजनलाल सर्मा ने शुभारंभ किया। चार दिवसीय इस कॉन्फ्रेंस में देश और विदेश से 8,000 से अधिक नेत्र रोग विशेषड़ा, शोधकर्ता और चिकित्सक भाग ले रहे हैं. जी आआंखों से संबंधित रोगों, नवीनतम तकनीकों, रिसर्च और सर्जरी के नए तरीकों पर मंथन करेंगे।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि नेत्र रोग विशेषज्ञ व्यक्ति के जीवन में रोशनी और सुंदरता लाने का कार्य करते हैं। उन्होंने बच्चों की दृष्टि जांच और उपचार के लिए राजस्थान सरकार के स्कूल आई-स्क्रीनिंग कार्यक्रम का उल्लेया किया और कहा कि प्रत्येक सरकारी स्कूल में टीम जाकर जांच कर रही है और जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क चश्मा प्रदान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कॉन्फ्रेंस युवा डॉक्टर्स के लिए एक अमूल्य अवसर है. क्योंकि इसमें देश और विदेश में विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल हो रहे हैं। उन्होंने याद दिलाया कि 2000 में जब वे पहली बार सरपंच बने थे, तब उन्होंने एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया था, जिससे लगभग 400 लोगों को लाभमिला। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उन लोगों का आशीर्वाद उनके जीवन के लिए अमूल्य रहा है और इस अनुभव ने उन्हें हमेशा जनता की सेवा के लिए प्रेरित किया है। सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारा संकल्प है कि स्वास्थ्य सेवाएं शहर ही नहीं, गांव की गलियों तक पहुंचे। कार्यक्रम में डॉ. पार्थ बिस्वास, प्रो. पीटर मैक्लुस्की, प्रो. तेत्सुओ ओशिका महित अन्य नेत्र रोग विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery