Friday, December, 26,2025

कांग्रेस को चुनौती... दम है तो मैदान में आइए: सीएम

जयपुर: राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शमां के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल के दो वर्ष पूरे कर लिए। सोमवार को इस अवसर पर राज्यभर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। संयोग से इसी दिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जन्मदिन भी था, जिसे उन्होंने व्यक्तिगत उत्सव के बजाय सेवा और जनकल्याण के कार्यों को समर्पित कर मनाया। मुख्यमंत्री ने दिन की शुरुआत मोती डूंगरी गणेश मंदिर और गोविंद देवजी मंदिर में पूजा-अर्चना कर की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने विभिन्न सेवा गतिविधियों में भाग लिया। 'गौ-सेवा' और 'नर ही नारायण सेवा' की भावना के तहत प्रदेश के सभी जिलों और तहसीलों में रक्तदान शिविर आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इसके अलावा राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (आरयूएचएस) चिकित्सालय परिसर में राज्य स्तरीय आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया, जहां चिकित्सा, जांच और रक्तदान की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग केवल सोशल मीडिया पर ट्वीट करने तक सीमित हैं और उनके पास कहने को कुछ नहीं है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा, 'अगर दम है तो मैदान में आइए, सदन के अंदर या सदन के बाहर। हम पूरी तरह तैयार हैं।'

लुटेरे हमसे क्या बात करेंगे

आरोग्य शिविर को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार की जड़ें कांग्रेस शासन के दौरान पड़ीं और वर्तमान सरकार इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। मुख्यमंत्री ने आरजीएचएस योजना में हुई अनियमितताओं का जिक करते हुए कहा कि कांग्रेस शासन में कुछ निजी अस्पतालों को खुली लूट की छूट मिली हुई थी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने ऐसे अस्पतालों और डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है और आगे भी भ्रष्टाचार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

कांग्रेस में पेपर लीक, BJP में पारदर्शी भर्तियां

सीएम ने कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान युवाओं का भविष्य पेपर लीक जैसी घटनाओं की भेंट चढ़ता रहा, जबकि भाजपा सरकार के दो वर्षों के कार्यकाल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। सरकार ने पारदर्शी भर्तियों की प्रक्रिया अपनाई है और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने दो वर्षों में ऐसे कई काम कर दिखाए हैं, जो कांग्रेस अपने पूरे कार्यकाल में नहीं कर सकी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन के दौरान योजनाओं में व्यापक स्तर पर गड़बड़ियां हुई, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब राज्य में सुशासन का दौर है और भ्रष्टाचार, लूट और झूठ को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery