Wednesday, December, 17,2025

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सेवा कार्यों के साथ मनाया जन्मदिन

जयपुर: राजस्थान में भाजपा सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर देशभर में सेवा, जनकल्याण और विकास से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिवस की शुरुआत गौसेवा, मंदिर दर्शन और सामाजिक सेवा कार्यों से की। मुख्यमंत्री भजनलाल शाई ने सांगानेर स्थित पिंजरापोल वैशाला में पानी के साथ गौसेवा करते हुए गायों की पूजा-अर्चना की. गुड-चारा खिलाया और हवन में आहुति दी। उन्होंने गौवंश संरक्षण को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि राज्य सरकता इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। गौशाला परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर का अवलोकन कर उन्होंने रक्तदाताओं का उासाहवर्धन किया तथा गोप्यालन विभाग की पुस्तक डेगरी के स्वर्णिम वर्ष का विमोचन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने जीग जिले के पूछरी का लौठा स्थित गिरिराजजी मंदिर एवं श्रीनाथजी माँदा में दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली और जनाला की समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसहों में उन्होंने श्रद्धालुओं से आत्मीय संवाद भी किया।

राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर जयपुर के आरयूएचएस परिसर में राज्य स्तरीय आरोग्य शिविर एवं विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री ने 20 करोड़ रुपए की लागत से बने क्रिटिकल केयर ब्लॉक को समर्पित किया। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में आरोग्य शिविरों के माध्यम से 30 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की जा रही है। साथ ही 'हील इन राजस्थान पॉलिसी 2025' का विमोचन कर मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा दिया गया।

जवाहर कला केंद्र में आयोजित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी 'नव उत्थान-नई पहचान, बढ़ता राजस्थान' का उद्घाटन कर मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की उपलब्धियों का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को प्रदर्शित किया गया है, जो 18 दिसंबर तक आमजन के लिए खुली रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के दो वर्ष सेवा, सुशासन और जनहित को समर्पित रहे हैं और आने वाले समय में विकास की गति और तेज की जाएगी। कार्यक्रमों में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित कई मंत्री और अधिकारी उपस्थित रहे।

सुबह से ही मुख्यमंत्री अपने चेहरे पर मुस्कान लिए सभी आगंतुकों का गर्मजोशी से स्वागत कर रहे। बधाई देने वालों की लंबी कतार लगी रही। कैबिनेट मंत्रियों से लेकर आम कार्यकर्ताओं के साथ मंत्री जोगाराम पटेल, मदन दिलावर, ओटाराम देवासी, केके विश्नोई, अजयपाल सिंह, सीआर चौधरी सहित कई संगठनों और एसोसिएशन के पदाधिकारी मुख्यमंत्री को बधाई देने के लिए पहुंचे।

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर बेटे ने किया रक्तदान

बेधड़क, जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन पर सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के भांकरोटा इलाके में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रेणु नर्सिंग होम में लगे शिविर में मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में उनके सुपुत्र डॉ. कुणाल शर्मा पहुंचे। उन्होंने स्वयं ने भी रक्तदान कर रक्तदाताओं की हौसला अफजाई की तथा प्रमाण पत्र वितरित किए। शिविर में वार्ड 71 के पूर्व पार्षद मुकेश शर्मा काका, प्यारे लाल शर्मा, मण्डल अध्यक्ष अनिल चौधरी, पार्षद अशोक बोहरा, गोपाल भीवाल, रमेश भीवाल, मोहन शर्मा, मांगीलाल शर्मा, भंवर लील, शंकर भाजहोलिया, प्रकाश शर्मा आदि ने भी रक्तदान किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery