Sunday, June, 07,2026

मुख्यमंत्री ने रात्रि चौपाल में घोषणाएं कीं और अगले दिन जारी हुए आदेश

जयपुर भीलवाड़ा: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भीलवाड़ा जिले के खारी का लाम्बा गांव दौरा केवल चौपाल और जनसंवाद तक सीमित नहीं रहा, बल्कि तुरंत निर्णय का उदाहरण भी बन गया। शुक्रवार रात ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद सीएम ने गांव में रात्रि विश्राम किया और शनिवार सुबह प्रातः भ्रमण के दौरान ग्रामीणों के बीच पहुंचकर विकास कार्यों की घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-विकसित राजस्थान के विजन को साकार करने के लिए राज्य सरकार किसानों, पशुपालकों और युवाओं के हित में लगातार काम कर रही है। इस दौरान सीएम ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत के हालिया बयान पर भी पलटवार करते हुए कहा कि अशोक गहलोत की मित्रता सचिन पायलट से कुछ ज्यादा ही है, इसलिए वे जो भी कहते हैं, उसका संदर्भ कहीं न कहीं सचिन पायलट से जुड़ जाता है।

घोषणाओं पर सुबह तक एक्शन

खारी का लाम्बा में आयोजित चौपाल में मुख्यमंत्री ने नवीन कृषि पर्यवेक्षक मुख्यालय खोलने, कृषि पर्यवेक्षक पद सृजित करने तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान और कृषि विज्ञान संकाय शुरू करने की घोषणा की थी। खास बात यह रही कि इन घोषणाओं के आदेश शनिवार सुबह ही ग्रामीणों को मिल गए। इसके अलावा उन्होंने उप स्वास्थ्य केंद्र को क्रमोन्नत कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने और खेल मैदान विकसित करने की भी घोषणा की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery