Tuesday, February, 10,2026

भ्रष्टाचार व झूठ-लूट से धरातल पर आई कांग्रेस

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को कांग्रेस पर जुबानी हमला बोलते हुए इसे 'बीमारी' करार दिया। जलमहल की पाल पर आयोजित राज्य स्तरीय स्वच्छता जागरूकता एवं श्रमदान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और झूठ की नीतियों को पार्टी के पतन का कारण बताया।

मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि हम दो साल बनाम कग्रिस के पांच साल की तुलना करते हैं, लेकिन कांग्रेस इसका जवाब नहीं देती और इधर-उधर की बातें करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस कभी संसद से पंचायत तक फैली हुई थी, लेकिन भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और झूठ-लूट ने इसे धरातल पर ला दिया है। कांग्रेस वह बीमारी है, अगर किसी दूसरे के साथ चली जाती है तो उसको भी गड्ढे में ले जाती है। किसी भी प्रदेश में यह छोटे-छोटे दलों के साथ गठबंधन करती है और उस दल को भी डुबो देती है। क्योंकि यह अपने कमों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। अभी तो कहीं-कहीं दिख जाती है, लेकिन आगे कहीं नहीं दिखेगी। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि कांग्रेस ने कचरे के ढेर में भी पैसे खा लिए, ऊपर से भी और नीचे से भी। कांग्रेस को जहां काम मिला, भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया। अब जनता जागरूक हो गई है, उनका भ्रष्टाचार नहीं चलेगा।

70% वादे पूरे किए

मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि कांग्रेस ने पांच साल में जो नहीं किया, वह हमने दो साल में कर दिखाया। संकल्प पत्र के 70 प्रतिशत वादे पूरे हो चुके हैं। पूर्व सरकार में पेपर लीक आम थे, लेकिन हमारे कार्यकाल में एक भी नहीं भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा जा रहा है, लेकिन हुआ। कांग्रेस को यह अंतर दिखाई नहीं देता। जिसने भ्रष्टाचार किया, उसे किसी कीमत पर नहीं बख्शेंगे। जनता का पैसा, जनता के हित में लगना चाहिए, न कि लूटने के लिए।

स्वच्छ भारत मिशन की सराहना, राजस्थान की उपलब्धियां

सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 2014 में शुरू किए स्वच्छ भारत मिशन की सराहना की। देश में 12 करोड़ से अधिक शौचालय बने, लोगों की आदतों में बदलाव आया। राजस्थान में 42 हजार 492 गांव ओडीएफ प्लस घोषित हो चुके हैं। वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान से जल स्रोतों की सफाई में मदद मिली। कार्यक्रम में सांसद मंजू शर्मा, विधायक गोपाल शर्मा और बालमुकुंदाचार्य, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, प्रमुख शासन सचिव नगरीय विकास देबाशीष पृष्टी, जयपुर नगर निगम प्रशासक पूनम आदि उपस्थित रहे।

सीएम ने लगाई झाड़, स्वच्छता की शपथ दिलाई

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्वयं झाडू लगाई, कचरा एकत्र किया और पौधारोपण किया। उपस्थित जनसमूह को स्वच्छता की शपथ दिलाई। स्वच्छता योद्धाओं को पीपीई किट वितरित कीं, पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को चेक सौंपे और रोड स्वीपिंग मशीनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान 'इंप्लिमेंटेशन प्लान फॉर सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री सिटीज' पुस्तिका का विमोचन भी किया।

जिला प्रशासन की सुशासन पहल

राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में जिला परिषद जयपुर के तत्वावधान में जिला स्तरीय श्रमदान कार्यक्रम पंचायत समिति सांगानेर की ग्राम पंचायत महापुरा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विधायक बगरू कैलाश वर्मा, जिला प्रमुख रमा देवी चौपड़ा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद प्रतिभा वर्मा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी बृजमोहन गुप्ता, विकास अधिकारी ज्योति प्रजापति तथा सरपंच हनुमान चौधरी की उपस्थिति रही।

स्वच्छता योद्धाओं का सम्मान करें

मुख्यमंत्री ने स्वच्छता को समाज और सरकार की साझा जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए है। उन्होंने आमजन से स्वच्छता वोद्धाओं का सम्मान और सहयोग करने की अपील की। सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को बड़ी चुनौती बताते हुए इसके त्याग का आह्वान किया। जलमहल को गौरवशाली सांस्कृतिक धरोहर बताते हुए उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखना हर नागरिक का कर्तव्य है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery