Sunday, April, 05,2026

'इंतजार शास्त्र वाले तड़प रहे... समय बड़ा बलवान'

जमवारामगढ़ (जयपुर):  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा हमला बोलते हुए उनकी 'इंतजार शास्त्र' वाली टिप्पणी पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि 'समय बड़ा बलवान है, जैसा किया वैसा भरना पड़ता है।' मुख्यमंत्री ने यह बयान नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 132वें संस्करण को सुनने के बाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी-कभी उन्हें उन्हें गहलोत गहलोत पर 'तरस' आता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, 'आप वरिष्ठ नेता हैं, मेरी संवेदनाएं आपके साथ हैं। आपने जिनको नकारा और निकम्मा कहा, आज केंद्र में वहीं चल रहे हैं, इसलिए आप तड़प रहे हैं।' मुख्यमंत्री ने कहा कि 'सोनिया गांधी राहुल गांधी को बार-बार लॉन्च करती हैं, और गहलोत भी अपने बेटे को लॉन्च करने में लगे रहते हैं, लेकिन नतीजा 'ढाक के तीन पात' ही रहता है।' सीएम ने कहा कि विधानसभा में 5 साल बनाम 2 साल' का प्रतिवेदन रखा गया, लेकिन कांग्रेस चर्चा से बचती नजर आई।

सीएम की नसीहत, गिरेबान में झांकिए

सीएम भजनलाल शर्मा ने गहलोत को नसीहत देते हुए कहा कि जब एक उंगली दूसरों की ओर उठती है, तो चार उंगलियां खुद की ओर होती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस आज भी 'भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण, झूठ और लूट' की राजनीति से बाहर नहीं निकल पाई है। सीएम ने चेतावनी दी कि जिन लोगों ने भ्रष्टाचार किया है, उन्हें सजा जरूर मिलेगी।

जल जीवन मिशन और पेपर लीक पर हमला

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने माफियाओं को जेल भेजकर पेपर लीक पर लगाम लगाई है और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित किया है। सीएम ने दावा किया कि उनकी सरकार ने दो वर्षों में कांग्रेस के पांच साल के कार्यकाल से अधिक काम किया है।

'मन की बात' कार्यक्रम में भागीदारी

सीएम भजनलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात में जयपुर के किसान मुरलीधर के सोलर पंप से आए सकारात्मक बदलाव का जिक्र किया। भजनलाल शर्मा ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश का सामर्थ्य बढ़ा है। उन्होंने बताया कि राज्य में 1.25 लाख से अधिक नौकरियां दी जा चुकी है, जबकि 1.35 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery